{"_id":"69cab12af598e287d3001384","slug":"disabled-e-rickshaw-driver-strangled-to-death-in-bareilly-2026-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दिव्यांग ई-रिक्शा चालक की गला दबाकर हत्या, खेत में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दिव्यांग ई-रिक्शा चालक की गला दबाकर हत्या, खेत में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी
Mon, 30 Mar 2026 10:53 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 30 Mar 2026 10:53 PM IST
सार
बरेली के भमोरा क्षेत्र में सोमवार सुबह दिव्यांग युवक का शव खेत में पड़ा मिला। शव की शिनाख्त चंद्रप्रकाश कश्यप के रूप में हुई। वह ई-रिक्शा चालक है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के आंवला थाना क्षेत्र के निवासी दिव्यांग ई रिक्शा चालक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सोमवार को उसका शव गांव सेंधी से ख्योराजपुर मार्ग पर गेहूं के खेत में मिला। पिता ने ई रिक्शा लूट का अंदेशा जताया है। पुलिस बदायूं से भी घटना के तार जोड़कर जांच कर रही है।
खेत मालिक गांव सेंधा निवासी सोमपाल यादव ने सोमवार सुबह खेत में शव मिलने की सूचना किरतपुर प्रधान महेंद्र यादव के जरिये थाना प्रभारी सनी चौधरी को दी। सीओ आंवला नितिन कुमार, थाना प्रभारी फॉरेंसिक टीम व एसओजी के साथ मौके पर आए। वहां साक्ष्य जुटाए गए।
पुलिस ने ग्रामीणों को बुलाकर शव की पहचान करवाने में मदद मांगी। काफी देर बाद युवक की पहचान आंवला के आसपुर निवासी वीरपाल कश्यप के बेटे चंद्रप्रकाश कश्यप (28) के रूप में हुई। फिलहाल वह बरेली के गणेश नगर में रह रहे थे और ई रिक्शा चलाते थे।

शाम को पिता से हुई थी बात
पिता ने बताया कि चंद्रप्रकाश एक पैर से दिव्यांग थे। चंद्रप्रकाश रविवार शाम बदायूं के विजय नगला में बुकिंग लेकर गए थे। उन्होंने रात नौ बजे फोन पर बताया कि ई-रिक्शा की बैटरी डाउन है। इसे कहीं चार्ज कराएंगे। इस कारण सुबह घर पहुंचेंगे। सुबह शव मिलने की सूचना से वह समझ नहीं पा रहे हैं कि किसने उनके बेटे की हत्या की होगी।
सिर और शरीर पर चोटों के निशान
चंद्रप्रकाश के सिर और शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। यहां पता लगा कि गला दबाकर हत्या की गई है। परिवार ने ई रिक्शा गायब होने पर लूट का संदेह जताया है। वहीं पुलिस का मानना है कि ई रिक्शा डाउन होने के बाद कहीं चार्जिंग को लगाया गया होगा। पुलिस को कहीं और हत्या कर शव यहां फेंकने की आशंका है।
सीओ आंवला नितिन कुमार ने बताया कि हत्या क्यों और किसलिए की गई, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। सीसी कैमरों की फुटेज व मोबाइल की डिटेल देखी जा रही है। पुलिस की मदद को अन्य टीम भी लगाई गई है। घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा।