फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Direct roadways bus service from Bareilly to Khatu Shyam from today

Bareilly News: बरेली से खाटू श्याम के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा आज से

Fri, 02 Aug 2024 06:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
Direct roadways bus service from Bareilly to Khatu Shyam from today
बरेली। राजस्थान के सीकरी स्थित धर्मस्थल खाटू श्याम के लिए बरेली से नियमित बस सेवा शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। शाम 5:30 बजे कैंट विधायक संजीव अग्रवाल बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कैंट विधायक ने बरेली से खाटू श्याम के लिए सीधी बस सेवा की मांग परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से की थी।
विज्ञापन

बरेली, बरेली समेत आसपास के जिलों के बड़ी संख्या में श्रद्धालु खाटू श्याम जाते हैं। खाटू श्याम के लिए सीधी बस या ट्रेन सेवा न होने के कारण यात्रा मुश्किल थी। परिवहन मंत्री की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद रोडवेज ने बरेली-खाटूश्याम के लिए एक बस का आवंटन कर दिया है। यह बस रोजाना शाम 5:30 बजे बरेली से चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:15 बजे बरेली पहुंचेगी। वापसी में यही बस खाटू श्याम से शाम 5:30 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:20 बजे बरेली पहुंचेगी। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने बताया कि सीधी बस सेवा शुरू होने से खाटू श्याम दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं के अलावा आम लोगों के लिए भी फायदा होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed