{"_id":"6ab823c1c47aba08530b7ded","slug":"direct-bus-services-from-bareilly-to-ayodhya-varanasi-and-prayagraj-have-been-discontinued-bareilly-news-c-4-bly1015-975410-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली से अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज की सीधी बस सेवा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली से अयोध्या, वाराणसी और प्रयागराज की सीधी बस सेवा बंद
विज्ञापन
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान अयोध्या और कुंभ पर शुरू हुई थी प्रयागराज बस सेवा
बरेली। जनप्रतिनिधियों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, प्रयागराज महाकुंभ और वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के दौरान बरेली से हरी झंडी दिखाकर बस सेवा शुरू की थी वह सेवाएं बंद हो गई हैं। बरेली से अयोध्या, प्रयागराज या फिर वाराणसी जाने के लिए अब लखनऊ से दूसरी बस पकड़नी पड़ रही है।
जनवरी 2024 में अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। बरेली और रुहेलखंड डिपो की दो बसों का बरेली-अयोध्या के बीच नियमित संचालन शुरू किया गया। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने बसों को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद जनवरी 2025 में प्रयागराज महाकुंभ के दौरान बरेली से वाया लखनऊ और वाया कानपुर होते हुए प्रयाराज के लिए बस सेवा शुरू की गई। इससे पहले बरेली-वाराणसी के बीच सीधी रोडवेज बस सेवा का खूब प्रचार-प्रसार किया गया। मौजूदा समय में तीनों रूटों पर बस सेवा बंद हो गई है। अधिकारी इसका एक कारण यात्रियों की कमी बता रहे हैं।
अधिकारियों का कहना है कि इन तीनों रूटों पर ट्रेनों की अच्छी संख्या है। इसके अलावा रेलवे स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी करता है। ज्यादातर लोग बसों के मुकाबले ट्रेनों से यात्रा को तबज्जो देते हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने बताया कि बस सेवा अस्थायी रूप से बंद की गई है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इसे फिर से शुरू किया जाएगा। संवाद