{"_id":"58079d744f1c1b726b704674","slug":"diploma-engineers-extracted-bike-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्लोमा इंजीनियरों ने निकाली बाइक रैली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्लोमा इंजीनियरों ने निकाली बाइक रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Thu, 20 Oct 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्लोमा इंजीनियर्स ने अनिश्चितकालीन हड़ताल के 23 वें दिन बाइक रैली निकालकर विरोध जताया। 48 सौ ग्रेड पे समेत नौ सूत्रीय मांगों को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते ज्यादातर विभागों में काम काज ठप रहा।
पीडब्ल्यूडी परिसर से कलक्ट्रेट तक बाइक रैली निकाली गई। इसमें डिप्लोमा इंजीनियरों ने 14 से 20 साल की सेवा पर तीन प्रोन्नत वेतनमान और 48 सौ ग्रेड पे की मांग तुरंत लागू करने की मांग की। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के मंडल अध्यक्ष जीएन सिंह परमार ने कहा कि महासंघ की हड़ताल के चलते पीडब्ल्यूडी, आवास विकास, नगर निगम, बीडीए, आरईएस, नलकूप, सिंचाई, बाढ़ खंड, नहर खंड समेत ज्यादातर विभागों में विकास कार्य ठप है। जिलाध्यक्ष विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि ठेकेदार गुणवत्ता के मानकों को दरकिनार करते हुए मनमानी कर रहे हैं। इस मौके पर दीपक कुमार, एके शर्मा, राधेश्याम, रनवीर सिंह, गजेंद्र वर्मा, मुकेशचंद्रा, आलोक चौहान, सुजेश सागर आदि शामिल थे।