फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dip of faith in Ramganga on Mauni Amavasya

मौनी अमावस्या पर रामगंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Wed, 02 Feb 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dip of faith in Ramganga on Mauni Amavasya
गंगा स्नान करते श्रद्धालु।
बरेली। मौनी अमावस्या के मौके पर मंगलवार को श्रद्धालुओं ने रामगंगा में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद दान-पुण्य किया। शास्त्रों के अनुसार मंगलवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या भौमवती अमावस्या कहलाती है।
विज्ञापन

इस बार अमावस्या पर सवार्थ सिद्धि योग बना। मणिकांचन योग ने गंगा स्नान के महत्व को कई गुना बढ़ा दिया। मकर राशि में चतुष्ग्रहीय योग बनने से दान-पुण्य का फल भी कई गुना बढ़ गया। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्र ने बताया कि मान्यता है कि इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान कर दान-पुण्य करने से शारीरिक, भौतिक और दैविक तीनों प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है और धरती पर समस्त सुख भोगने के बाद मनुष्य को बैकुंठ की प्राप्ति होती है। इसी के साथ धन संबंधी समस्याओं का निवारण होता है। इस दिन स्नान दान करने से पितृ तृप्त होकर अपने वंशजों को आशीर्वाद देते है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed