फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dinesh saved the patient's life by donating blood for the hundredth time.

सौंवी बार रक्तदान कर दिनेश ने बचाई रोगी की जान

Tue, 01 Jun 2021 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dinesh saved the patient's life by donating blood for the hundredth time.
आईएमए में रक्तदान करते दिनेश कटियार, साथ में सरदार इकबाल सिंह बाले और डॉ. जेपीएस सेठी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

निजी अस्पताल में भर्ती व्यक्ति को एबी निगेटिव ब्लड की थी जरूरत

विज्ञापन
बरेली। कोरोना महामारी में रक्तदान की कमी अब जान पर भारी पड़ रही है। सोमवार को निजी अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति को एबी निगेटिव ब्लड ग्रुप की जरूरत थी। सूचना मिलते ही युवक दिनेश तत्काल आईएमए ब्लड बैंक पहुंचे और 100वीं बार रक्तदान कर रोगी की जान बचाई।

सौ से अधिक बार रक्तदान कर चुके स्वैच्छिक रक्तदाता समाजसेवी सरदार इकबाल सिंह बाले ने बताया कि पीलीभीत बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती 50 वर्षीय व्यक्ति को खून की जरूरत थी। काफी खोजबीन के बाद एबी निगेटिव ब्लड ग्रुप के लिए अस्पताल ने उनसे अनुरोध किया। उन्होंने अपने संगठन के एबी निगेटिव ब्लड ग्रुप के युवक दिनेश कटियार से संपर्क किया तो वह तुरंत रक्तदान करने आईएमए ब्लड बैंक पहुंचे गए। दिनेश ने बताया कि सोमवार को उन्होंने सौंवी बार रक्तदान किया। एबी निगेटिव ब्लड ग्रुप बेहद कम लोगों का होता है। किसी जरूरतमंद की रक्त के अभाव में जान न जाए इसिलए वह नियमित रक्तदान करते रहते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed