{"_id":"689bb36b57c579f6de09aaf5","slug":"digital-interlocking-work-completed-at-44-railway-stations-of-izzatnagar-division-bareilly-news-c-4-vns1074-702533-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इज्जतनगर मंडल के 44 रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल इंटरलॉकिंग का काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इज्जतनगर मंडल के 44 रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल इंटरलॉकिंग का काम पूरा
विज्ञापन
बरेली। तेजी से आधुनिकीकरण की ओर बढ़ रहे पूर्वोत्तर रेलवे के 114 स्टेशनों पर डिजिटल इंटरलॉकिंग का काम पूरा हो गया है। इनमें इज्जतनगर मंडल के भी 44 स्टेशन शामिल हैं। टनकपुर-बरेली, रामनगर-बरेली, काठगोदाम-बरेली के अलावा बरेली-बदायूं-कासगंज-मथुरा, कासगंज-फर्रुखाबाद-कन्नौज-अनवरगंज रेलखंडों पर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली के बाद ट्रेनों की औसत गति 120 किसी प्रतिघंटे से अधिक कर दी गई है।
मंडल के जिन 44 स्टेशनों पर आधुनिक डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली स्थापित की गई है वह सभी स्टेशन ग्रेड ए, बी और सी के बड़े स्टेशन है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि इस प्रणाली से रेल यात्रा संरक्षित, सुरक्षित और सुगम हुई है। डिजिटलाइजेशन की दिशा में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम में किसी तरह की मानवीय त्रुटि की संभावना न के बराबर है।
कई रेलखंडों में गाड़ियोंं को अब सिग्नल के इंतजार में आउटर पर नहीं रोकना पड़ रहा। इज्जतनगर मंडल के 40 अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी सिस्टम को अपग्रेड करने का काम बारिश के बाद शुरू कराया जाएगा। मार्च 2026 तक पूर्वोत्तर रेलवे के सभी रेलखंडों पर काम पूरा करने का लक्ष्य है। संवाद