फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Difficulties shaped me, my brother's trust gave me wings.

Bareilly News: मुश्किलों ने तराशा, भाई के भरोसे ने पंख दिए

Wed, 04 Mar 2026 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 04 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Difficulties shaped me, my brother's trust gave me wings.
बरेली। शहर की उभरती हुई पावरलिफ्टर खुशी गुप्ता की कहानी संघर्ष और अटूट साहस की एक मिसाल है। पिता के साये के उठ जाने और आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने न केवल खुद को संभाला, बल्कि खेल की दुनिया में अपनी एक मजबूत पहचान बनाई। खुशी के इस सफर की शुरुआत जूडो से हुई थी, जहां उन्होंने राज्य स्तर पर कई पदक जीते, लेकिन परिस्थितियों के कारण उन्हें वह खेल छोड़ना पड़ा। वजन बढ़ने की समस्या के चलते जब उन्होंने जिम का रुख किया, तो पावरलिफ्टिंग उनके जीवन का नया मोड़ बन गया।
विज्ञापन


खुशी के जीवन का सबसे कठिन दौर 2016 में आया जब उनके पिता, जो पेशे से हलवाई थे, का बीमारी के कारण निधन हो गया। घर की माली हालत खराब होने पर खुशी ने खेल छोड़ने का मन बना लिया था, लेकिन उनके बड़े भाई जितेंद्र ने उनकी हिम्मत को टूटने नहीं दिया। पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी खुशी को प्रैक्टिस के लिए रोज पांच किलोमीटर साइकिल चलानी पड़ती थी और समाज के तानों का सामना करना पड़ता था, लेकिन परिवार के सहयोग ने उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन


उनकी मेहनत का फल उन्हें साल 2023-24 की लखनऊ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में मिला, जहां उन्होंने स्वर्ण पदक के साथ स्ट्रांग विमेन का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा उन्होंने रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण और ऊषा फिटनेस स्टूडियो की सीनियर चैंपियनशिप में भी शानदार सफलता हासिल की। वर्तमान में परास्नातक की पढ़ाई कर रहीं खुशी अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराने और देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का सपना देख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed