{"_id":"6779a20dcbac43ecf909a765","slug":"difficult-to-enter-the-district-after-drinking-alcohol-breath-analyzer-team-will-be-deployed-bareilly-news-c-4-bly1015-554621-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शराब पीकर जिले में प्रवेश मुश्किल, तैनात होगी ब्रेथ एनालाइजर टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शराब पीकर जिले में प्रवेश मुश्किल, तैनात होगी ब्रेथ एनालाइजर टीम
विज्ञापन
बरेली। ड्रिंक एंड ड्राइव से संभावित दुर्घटनाओं से बचाव के लिए जिले के प्रवेश और निकास क्षेत्र और टोल प्लाजा के पास ब्रेथ एनालाइजर टीम तैनात की जाएगी। जो संदिग्ध प्रतीत होने पर वाहन रुकवाकर जांच करेगी। नशे की पुष्टि पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम रविंद्र कुमार ने संबंधित अफसरों को दिए।
साथ ही, 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे स्कूटी, बाइक से स्कूल न आएं, इसके लिए प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी तय कर कड़ाई से अनुपालन के निर्देश दिए गए हैं। शहर में ई-रिक्शा से हो रहे ट्रैफिक जाम से बचाव के लिए जोनवार व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए। कहा कि ब्लैक स्पॉट्स के स्थानों पर सप्ताहभर में सुधार संबंधी कार्य कराए जाएं। यातायात सुरक्षा संबंधी मानक संबंधित विभाग, कार्यदायी संस्थान पूरे कराएं।
जांच के दौरान पकड़े गए अधोमानक वाहन रखने के लिए स्थान चिन्हित करने की जिम्मेदारी नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस को दिए। रोडवेज चालकों की स्वास्थ्य जांच, विद्यार्थियों, अभिभावकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने, स्कूली वाहनों की फिटनेस जांच के निर्देश दिए। ब्यूरो