फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Difficult path of faith... Shiva devotees will pass through pits and gravel

Bareilly News: आस्था की कठिन डगर... गड्ढे व बजरी से होकर गुजरेंगे शिवभक्त

Wed, 28 Jun 2023 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Difficult path of faith... Shiva devotees will pass through pits and gravel
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावन से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए हैं। अफसर लोगों को नाथ कॉरिडोर के सपने दिखा रहे हैं, मगर नाथ मंदिरों तक जाने वाली सड़कें फिलहाल बदहाल हैं। बदायूं रोड जिससे लाखों कांवड़िये गुजरेंगे, उस पर बजरी इतनी हैं कि दोपहिया वाहनों के फिसलने की पूरी आशंका है। पैदल जाने वाले कांवड़िये भी इस दर्द से गुजरकर ही भोले बाबा का जलाभिषेक कर पाएंगे। अलखनाथ मंदिर जाने वाली सड़क पर सीवर लाइन के काम के चलते रोज जाम लग रहा है। सावन में यहां क्या हालात होंगे, इसका अनुमान लगाया जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन


बदायूं रोड
कांवड़िये इसी मार्ग से शहर में प्रवेश में करेंगे। शहर से भी लोग गंगाजल भरने के लिए बदायूं के कछला घाट जाएंगे और फिर इसी मार्ग से लौटेंगे। पिछले सप्ताह हुई बारिश से इस सड़क पर कई जगह गड्ढे हो गए तो अफसरों ने इसमें रेता-बजरी भरवा दी। अब धूप निकलने और वाहनों के आवागमन से यह बजरी सड़क पर फैल गई है। दोपहिया वाहन तो अभी से ही फिसल रहे हैं। नंगे पांव गुजरने वाले शिवभक्तों को भी यह बजरी दर्द देगी।
विज्ञापन


वनखंडी नाथ मंदिर
पिछले साल सावन में तत्कालीन कमिश्नर संयुक्त समद्दार ने नाथ मंदिरों से जुड़ी सड़कों के निरीक्षण के दौरान उन्हें दुरुस्त कराने के लिए कहा था। तब यहां बजरी डालकर छोड़कर दी गई थी। उस समय भी शिवभक्त इसी बजरी से पूरे महीने गुजरते रहे। सालभर लोग इस सड़क पर चलते रहे, लेकिन इसे ठीक नहीं कराया गया। अब तक उसका वही हाल है। अब तो कई जगह जलभराव होने से स्थिति और भी बदतर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलखनाथ मंदिर
मंदिर को जाने वाली सड़क काफी दिनों से खुदी पड़ी थी। पिछले महीने ही इसका निर्माण हुआ है। अब यहां सीवर लाइन की खोदाई चल रही है। काम काफी बाकी है। अभी फिलहाल कई दिनों तक काम चलेगा। सामान्य दिनों में यहां लंबा जाम लगता है। सावन में यहां हजारों की तादाद में कांवड़ियों का आना-जाना होता है। ऐसी स्थिति में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस सड़क पर जाम की क्या स्थिति होगी।


चौपुला चौराहा
मढ़ीनाथ को जोड़ने वाली सड़क चौपुला से ही निकलती है। इस पर पुलिस लाइन से आने वाली एक सड़क को पूरी तरह बंद कर दिया है और दूसरी ओर से खोदाई कर दी है। यहां करीब एक महीने से खोदाई चल रही है। पुल के नीचे भी मिट्टी के ढेर लगे हैं। यहां सड़क अभी तक ठीक नहीं है। यहां से भी शिवभक्तों का जत्था गुजरेगा, मगर अभी तक यहां सड़क ठीक नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed