फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Diesel theft worth lakhs caught in roadways

बरेली में तेल का 'खेल': रोडवेज में लाखों रुपये की डीजल चोरी पकड़ी, टैंकर में मिला बाईपास टैंक

Wed, 31 May 2023 05:23 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 31 May 2023 05:23 AM IST
सार

टैंकर में लगे बाईपास टैंक से डीजल का रिसाव होने से मामला पकड़ा गया। देखने पर पता लगा कि टैंकर से एक पाइप बाईपास टैंक में आया है। आईओसी की टीम ने फोरमैन और डीजल पंप प्रभारी से पूछताछ की है। 

विज्ञापन
Diesel theft worth lakhs caught in roadways
टंकी खुली होने से रिसाव के बाद पकड़ा गया मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) से आपूर्ति शुरू होने के दो माह बाद ही रोडवेज में लाखों की डीजल चोरी पकड़ी गई है। टैंकर में बाईपास टैंक लगाकर डीजल चोरी की जा रही थी। रोडवेज के अधिकारियों की सूचना पर पहुंची आईओसी की टीम ने मामले की पड़ताल के साथ ही बरेली डिपो के फोरमैन और डीजल पंप प्रभारी से पूछताछ भी की। देर रात तक मामले में जांच जारी थी।

विज्ञापन


रोडवेज के लिए डीजल की आपूर्ति आईओसी के आंवला डिपो से होती है। आंवला डिपो से बालाजी ट्रांसपोर्ट कंपनी का डीजल टैंकर यूपी 37 टी 0486 (क्षमता 20 हजार लीटर) सोमवार शाम बरेली डिपो के डीजल पंप के लिए रवाना हुआ था। मंगलवार सुबह डीजल पंप पर टैंकर को अनलोड किया जा रहा था। यहां डीजल पंप प्रभारी अजीम बख्शी और डिपो के फोरमैन राकेश भी मौजूद थे।
विज्ञापन


टैंकर करीब आधा खाली हुआ था। इसी दौरान टैंकर में लगे बाईपास टैंक से डीजल का रिसाव होने लगा। देखने पर पता लगा कि टैंकर से एक पाइप बाईपास टैंक में आया है। टैंक खुला होने के कारण उससे रिसाव शुरू हो गया था। रिसाव वाले स्थान पर ड्रम रखा गया तो उसमें 150 लीटर से ज्यादा डीजल एकत्र हो गया। इस दौरान मौका पाकर टैंकर चालक धनपाल वहां से चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाखों रुपये की चोरी की आशंका 

डिपो के कर्मचारियों ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद आईओसी को सूचित किया गया। आईओसी के अधिकारी ऋषभ कुमार और सुशांत सिंह भी बरेली पहुंच गए। उन्होंने टैंकर का जायजा लिया। इसके बाद फोरमैन और डीजल पंप प्रभारी से पूछताछ की। अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि इस टैंकर से बरेली डिपो के डीजल पंप पर कितनी बार डीजल भेजा गया। देर रात तक अधिकारी पड़ताल में जुटे थे। अनुमान है कि डीजल चोरी लाखों में हो सकती है।

बरेली डिपो के एआरएम संजय श्रीवास्तव ने बताया कि आईओसी के आंवला डिपो से आने वाले डीजल टैंकर में ही बाईपास टैंक और पाइप लगा हुआ था। इसी के जरिये चोरी की जा रही थी। आईओसी को कार्रवाई के लिए लिखा गया है। रोडवेज की ओर से भी मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। आईओसी की टीम फिलहाल जांच कर रही है। डीजल टैंकर के संबंध में रिकाॅर्ड खंगाले जा रहे हैं। अब तक कितनी चोरी हुई, जांच के बाद ही इसका आकलन किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed