फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Diesel shed, operations, electrical and factory departments won the competition

बरेली: डीजल शेड, परिचालन, इलेक्ट्रिकल और कारखाना विभाग ने जीते मुकाबले

Mon, 20 Feb 2023 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 20 Feb 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Diesel shed, operations, electrical and factory departments won the competition
बरेली। रेलवे स्टेडियम में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में रविवार को डीजल शेड, परिचालन, इलेक्ट्रिकल और कारखाना विभाग की टीमों ने अपने मुकाबले जीतकर अंक तालिका में बढ़त बनाई।पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर क्रीड़ा संघ की ओर से 18 से 26 फरवरी तक अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता रोड नंबर चार स्थित स्टेडियम में कराई जा रही है। क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन चार मुकाबले खेले गए। पहले मैच में डीजल शेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 177 रन बनाए। सुमित ने 86 रनों की पारी खेली। जवाब में लेखा विभाग की टीम 19.3 ओवर में 118 रन पर सिमट गई। विनोद ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। डीजल शेड की तरफ से नितिन व सुमित ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरे मैच में स्टोर डिपो ने पहले खेलते हुए 124 रन बनाए। परिचालन की ओर से फिरोज ने तीन विकेट लिए। परिचालन की टीम ने 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। बंसत ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। तीसरे मैच में ऑपरेशंस ने 123 रन का लक्ष्य तय किया। इलेक्ट्रिकल की टीम ने आरिफ हुसैन के 31 रन व कृष्णमोहन के 35 रनों की बदौलत मुकाबला आठ विकेट से जीता। चौथे मैच में कारखाना की टीम ने प्रियांक ने 46 रनों की बदौलत 20 ओवर में 179 रन बनाए। कैरिज एडं वैगन की टीम मात्र 89 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में इज्जतनगर मंडल के अधिकारी अरुण कुमार, राजकुमार, महेश गुप्ता, शैलेश सिंह, शुभम कुमार, दीपक कुमार, यूसी मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, सहायक क्रीड़ा अधिकारी शिखर दयाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed