फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Did not get permission for Kanwar Yatra in Jogi Nawada Bareilly

Bareilly News: फिर नहीं मिली कांवड़ यात्रा निकालने की अनुमति, जोगी नवादा में बढ़ाई गई चौकसी

Sat, 26 Aug 2023 08:01 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 26 Aug 2023 08:01 AM IST
सार

सावन के अंतिम सोमवार से पहले महंत राकेश कश्यप ने कांवड़ यात्रा की अनुमति के लिए आवेदन किया था। एसीएम प्रथम नहने राम ने बताया कि कांवड़ यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है। कोई नई परंपरा शुरू नहीं होने दी जाएगी।

विज्ञापन
Did not get permission for Kanwar Yatra in Jogi Nawada Bareilly
जोगी नवादा में फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के जोगी नवादा इलाके में कांवड़ यात्रा की अनुमति से प्रशासन ने इनकार कर दिया है। सावन के अंतिम सोमवार से पहले स्थानीय लोगों ने कांवड़ यात्रा निकालने के लिए नए सिरे से आवेदन करते हुए प्रशासन से अनुमति मांगी थी। अनुमति का आवेदन रद्द होने के बाद शुक्रवार को जोगी नवादा इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को एसपी सिटी राहुल भाटी, सीओ तृतीय आशीष प्रताप सिंह ने इलाके का दौरा कर हालात का जायजा लिया।

विज्ञापन


जोगी नवादा इलाके में सावन शुरू होने के साथ ही दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। धर्मस्थल के पास कांवड़ियों पर पथराव के बाद माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया था। इसके बाद यहां कांवड़ यात्रा निकालने को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए। हालात बेकाबू होने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। इसके बाद से अब तक कांवड़ यात्रा निकालने को लेकर कई प्रयास किए जा चुके हैं।

विज्ञापन

28 अगस्त के लिए मांगी थी अनुमति 

28 अगस्त को सावन के अंतिम सोमवार से पहले महंत राकेश कश्यप ने कांवड़ यात्रा की अनुमति के लिए आवेदन किया था। एसीएम प्रथम नहने राम ने बताया कि कांवड़ यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है। कोई नई परंपरा शुरू नहीं होने दी जाएगी। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। खुराफातियों पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जोगी नवादा में शुक्रवार को जुमा का नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। आस-पास धर्मस्थलों पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने इस दौरान एक ही स्थान पर भीड़ नहीं जुटने दी।

महमूदपुर गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

आंवला क्षेत्र के महमूदपुर गांव में दो समुदायों के बीच विवाद के बाद शुक्रवार को शांति रही। गांव में चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी बल की तैनाती की गई है। मामले में शुक्रवार को पुलिस ने दोनों पक्ष के 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। वहीं दूसरे समुदाय की ओर से भी तहरीर देकर आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बृहस्पतिवार देर रात करीब दो बजे एडीजी भी गांव पहुंचे।

ये था मामला 

गांव में बृहस्पतिवार को एक इबादतगाह के बाहर रखीं ईंटो को लेकर दो समुदाय आमने-सामने आ गए थे। आरोप है कि इस दौरान पथराव भी हुआ। हमले में तीन लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया था। 

शुक्रवार को पुलिस की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में इमाम शाह, मुन्ने हुसैन, नबाब शाह, अमीर शाह, असफाक, रहमान शाह, उमर अली, अतीक, अजहर, गोपाल, नेमपाल, रवि, विवेक व एक अन्य सहित 14 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

कोतवाल सतीश कुमार ने बताया कि इस मामले में अतीक, रहमान शाह, इमाम शाह, नबाब शाह, अशफाक शाह, मुन्ने हुसैन, अमीर शाह, रवि, विवेक, नेमपाल व एक अन्य सहित एक अन्य को जेल भेजा गया है। गांव में फिलहाल शांति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed