फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dhaurahra Lok Sabha Chunav Result 2024 Winning Candidate Samajwadi Party Anand Bhadauriya

Dhaurahra UP Election Result: खीरी के बाद धौरहरा सीट पर भी भाजपा को झटका, सपा के आनंद भदौरिया जीते

Tue, 04 Jun 2024 07:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Jun 2024 07:00 PM IST
सार

UP Lok Sabha Election Result 2024 : धौरहरा लोकसभा सीट पर 32 राउंड की मतगणना के बाद नतीजे जारी किए गए। कड़ी मुकाबले में सपा के आनंद भदौरिया ने दो बार की सांसद रेखा वर्मा को 4077 वोटों से हरा दिया। 

विज्ञापन
Dhaurahra Lok Sabha Chunav Result 2024 Winning Candidate Samajwadi Party Anand Bhadauriya
सपा के आनंद भदौरिया जीते, रेखा वर्मा हारीं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले लोकसभा चुनाव में लखीमपुर जिले की दोनों सीटों पर क्लीन स्वीप करने वाली भाजपा को इस बार तगड़ा झटका लगा है। खीरी के बाद धौरहरा सीट पर भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। धौरहरा से सपा प्रत्याशी आनंद भदौरिया ने दो बार की सांसद रेखा वर्मा को करीब 44 हजार वोटों से हरा दिया। चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद सपा के विजली प्रत्याशी आनंद भदौरिया को रिटर्निंग ऑफीसर सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। 

विज्ञापन


रेखा अरुण वर्मा 4077 वोटों से हारी
धौरहरा लोकसभा सीट पर 32 राउंड की मतगणना के बाद नतीजे जारी कर दिए गए। धौरहरा सीट पर गठबंधन प्रत्याशी आनंद सिंह भदौरिया को 442650 वोट मिले हैं, जबकि दो बार की सांसद रेखा अरुण वर्मा को 438573 वोट  मिले हैं। रेखा वर्मा 4077 वोटों से चुनाव हार गईं। वहीं बसपा के प्रत्याशी श्याम किशोर अवस्थी को 184964 वोट मिले हैं। आनंद भदौरिया की जीत के साथ सपा में जश्न शुरू हो गया। जीत के जश्न सपा कार्यकर्ता व समर्थक बेकाबू हो गए। हंगाना होने लगा। 
विज्ञापन


Kheri Lok Sabha Result 2024: खीरी में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी हारे, सपा प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा जीते
विज्ञापन
विज्ञापन



 

सपा समर्थकों ने किया हंगामा 
खीरी और धौरहरा सीट सपा के खाते में आने के बाद मंडी गेट पर हजारों समर्थकों की भीड़ जुट गई। इस दौरान हालात बेकाबू हो गए। धौरहरा सीट से आनन्द भदौरिया के जीत की अधिकारिक घोषणा की गई तो समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। समर्थक अपने प्रत्याशी से मिलने के बाद मतगणना स्थल पहुंचे।

समर्थकों की अधिक भीड़ देख सुरक्षाकर्मियों ने रोकने की कोशिश की, जिससे समर्थक भड़क गए। गुस्साए समर्थकों ने सुरक्षा कर्मियों पर पानी की बोतलें और चप्पलें फेंकनी शुरू कर दीं। पुलिस कर्मियों के अलावा एसएसबी जवानों ने किसी तरह समर्थकों को खदेड़ कर मंडी का मेन गेट बंद कर दिया। हालांकि काफी देर तक समर्थक मंडी गेट के बाहर हंगामा काटते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed