फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   dharna by farmers

अधिकारी चुनाव में व्यस्त... धरना स्थल पर किसान ठंड से त्रस्त

Sun, 23 Jan 2022 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
dharna by farmers
पुवायां में भाकियू के बैनर तले धरने पर बैठा श्रीकांत का परिवार( - फोटो : POWAYAN
पुवायां। पुवायां की मंडी समिति परिसर में भाकियू के बैनर तले किसान 15 दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अधिकारियों के पास उनकी बात तक सुनने की फुर्सत नहीं है। शनिवार को एक परिवार के लोग बच्चों सहित धरने पर बैठे।
विज्ञापन

धरनास्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने कहा कि गांव महमूदपुर सैंजनिया में पुलिस की शह पर श्रीकांत के घर के सामने तक कांटेदार तार लगा दिए गए हैं। श्रीकांत दूसरे के घर होकर निकल रहे हैं और उनके पशु घर के अंदर ही बंधे रहते हैं। मामला कोर्ट में होने के बाद भी पुलिस का यह रवैया गलत है। श्रीकांत का पूरा परिवार भीषण सर्दी में धरने पर बैठा है लेकिन सुनवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

किसानों ने इसके अलावा गन्ने का बकाया भुगतान जल्द कराने, आवारा पशुओं को पकड़वाकर गोशाला भिजवाने, ड्रग वेयर हाउस के निर्माण में प्रयोग की जा रही सामग्री की जांच कराने, गांव महुरेना में चकमार्ग पर खड़े पेड़ नीलामी के बाद भी नहीं काटे जाने पर दूसरे को नीलामी देने, गांव अनावां में हसीन बानो के नाम मत्स्य पालन के लिए तालाब का पट्टा होने के बाद भी पट्टा कॉपी नहीं देने की जांच कर कॉपी दिलाने की मांग की है। शनिवार को धरना स्थल पर श्रीकृष्ण जाटव, कप्तान सिंह, अली अब्बास, राजीव, प्रदीप कुमार सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed