फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dharmendra said, only inhuman government like BJP can trample farmers

धर्मेंद्र बोले, भाजपा जैसी अमानवीय सरकार ही रौंद सकती है किसानों को

Tue, 12 Oct 2021 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Dharmendra said, only inhuman government like BJP can trample farmers
नेहरू युवा केंद्र में सपा के मोर्य सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव का स्वागत ?

मौर्य-शाक्य, सैनी-कुशवाह सम्मेलन में पूर्व सांसद ने कहा- गृह राज्यमंत्री के इस्तीफे के बगैर निष्पक्ष जांच संभव नहीं

विज्ञापन
बरेली। समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार शुरू से ही किसान आंदोलन को रौंदना चाहती थी। आखिरकार लखीमपुर खीरी में किसानों को ही रौंद दिया गया। यह काम भाजपा जैसी अमानवीय सरकार ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि गृह राज्यमंत्री जब तक इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती।
धर्मेंद्र यादव सोमवार को नेहरू युवा केंद्र प्रांगण में मौर्य, शाक्य, सैनी, कुशवाह सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में करीब एक साल से किसान धरना दे रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार उनसे बात करने तक को तैयार नहीं है। ऐसा कभी अंग्रेजों के शासन में भी नहीं हुआ। आंदोलनकारियों की बात तो सुनी जाती थी, लेकिन भाजपा सत्ता के अहंकार में इतना ज्यादा डूब गई है कि उसे कुछ दिखाई ही नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लखीमपुर की घटना को देश ही नहीं, पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे अपने हक की लड़ाई लड़ रहे किसानों को भाजपा के केंद्रीय मंत्री के बेटे ने कार से रौंद दिया। इसके बावजूद अब तक केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का इस्तीफा नहीं लिया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर किसानों को यह बताने को कहा कि सपा उनके साथ है। उनकी हर समस्या पर कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेगी। कश्मीर में हो रही हत्याओं पर कहा कि भाजपा सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाया, परिणाम सामने है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले सपा नेताओं ने धर्मेंद्र यादव का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिह्न के रूप में गदा और चित्र भेंट किए। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, अताउर रहमान, सिनोद शाक्य, सलोना कुशवाह, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, सुल्तान बेग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed