फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dhanteras muhurat puja vidhi auspicious time for shopping

Dhanteras 2023: धनतेरस पर बन रहा प्रीति योग, राशि के अनुसार करें खरीदारी, चमकेगा भाग्य; जानें शुभ मुहूर्त

Fri, 10 Nov 2023 06:28 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 10 Nov 2023 06:28 AM IST
सार

ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार धनतेरस तिथि पर प्रीति योग बन रहा है। इस योग का निर्माण शाम 5:06 बजे के बाद होगा और रातभर रहेगा। अतः इस योग में पूजा करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होगी। 

विज्ञापन
Dhanteras muhurat puja vidhi auspicious time for shopping
धनतेरस पूजन का शुभ समय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच दिवसीय दीपोत्सव की शृंखला धनतेरस (शुक्रवार) से शुरू हो रही है। 10 नवंबर को धनतेरस, 11 व 12 को नरक चतुर्दशी, 12 को दीपावली, 14 को गोवर्धन पूजा और 15 को भाईदूज का त्योहार मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार धनतेरस पर प्रीति योग बन रहा है। राशि के अनुसार खरीदारी विशेष लाभदायी होगी। 

विज्ञापन


बरेली के ज्योतिषाचार्य पं. सौरभ शंखधार ने बताया कि कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर को दोपहर 12: 35 बजे शुरू होगी। यह 11 नवंबर को दोपहर 1:57 बजे समाप्त होगी। इस बार धनतेरस तिथि पर प्रीति योग बन रहा है। इस योग का निर्माण शाम 5:06 बजे के बाद होगा और रातभर रहेगा। अतः इस योग में पूजा करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन


खरीदारी का शुभ मुहूर्त
इससे पूर्व विष्कम्भ योग बन रहा है। इस योग में शुभ कार्य करने की मनाही होती है। इसलिए धनतेरस तिथि पर प्रदोष काल में खरीदारी कर सकते हैं। धनतेरस पर संध्याकाल 5:05 बजे के बाद खरीदारी कर सकते हैं। पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष काल संध्याकाल 5:30 बजे से शुरू होगा। शाम 8:08 बजे समाप्त होगा। वहीं, वृषभ काल भी संध्याकाल 5:47 बजे से 7:34 बजे तक है। धनतेरस तिथि पर दोनों ही काल में पूजा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

समृद्धि के खुलेंगे द्वार 
मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदारी करने से सुख, सौभाग्य और धन में वृद्धि होती है। शुभ मुहूर्त में राशि के अनुसार खरीदारी और भी महत्वपूर्ण होती है। इससे समृद्धि के नए द्वार खुलेंगे। ज्योतिर्विद सौरभ शंखधार ने बताया कि राशि के अनुसार खरीदे गए सामान से भगवान धनवंतरि की कृपा भी बरसती है।

मेष : चांदी के बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक वस्तु।
वृष : चांदी या तांबे के बर्तन, घर के बुजुर्गों के लिए कपड़े।
मिथुन : सोने के आभूषण या सिक्के व रसोई का सामान।
कर्क: चांदी या कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान, सफेद रंग की कोई वस्तु, चांदी का श्रीयंत्र।
सिंह : तांबे के बर्तन व सोने के आभूषण।
कन्या : सोना, चांदी, प्रॉपर्टी।
तुला : सजावटी सामान, सौंदर्य प्रसाधन।
वृश्चिक : इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सोने-चांदी के सामान, बर्तन।
धनु : सोने-चांदी के आभूषण, प्रॉपर्टी।
मकर : आभूषण, बर्तन, नीले कपड़े।
कुंभ: ब्यूटी प्रोडक्ट्स व चांदी के सिक्के।
मीन: सोने, चांदी व लकड़ी के बने सामान, कपड़े और पीले पुष्प।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed