फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dhangarhi man murder case disclosed ex girlfriend accept her murder plan

सुपारी देकर पूर्व प्रेमिका ने कराई थी युवक की हत्या, महिला ने कुबूल किया जुर्म

Sun, 07 Mar 2021 02:16 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनगढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धनगढ़ी Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 07 Mar 2021 02:16 PM IST
विज्ञापन
Dhangarhi man murder case disclosed ex girlfriend accept her murder plan
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के साथ सीमा साझा करने वाले नेपाल के धनगढ़ी के कैलाली जिला के निर्माणाधीन गेटा मेडिकल कॉलेज के पास एक सप्ताह पहले युवक की हत्या मामले में पुलिस ने उसकी पूर्व प्रेमिका को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। 
विज्ञापन


डीएसपी प्रतीक बिष्ट ने बताया कि 27 फरवरी को गेटा मेडिकल कॉलेज के निकट नाले में वार्ड पांच गेटी गांव निवासी शिवचरण राना की हत्या कर शव फेंक दिया गया था। शिवचरण कई वर्षें से अस्पताल के पास किराने की दुकान चला रहा था।  पुलिस ने छानबीन कर आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 
विज्ञापन


इस दौरान युवक की पूर्व प्रेमिका जयंती द्वारा ही उसकी हत्या करने की बात सामने आई है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने जुर्म भी कबूल कर लिया। बताया कि युवक उसको आए दिन परेशान करता था, जिससे उसने युवक को ठिकाना लगाने की योजना बनाई और दो लोगों को सुपारी देकर हत्या करा दी। पुलिस ने महिला को हत्या का मुख्य योजनाकार मानते हुए उसे जेल भेजा है, जबकि उसके दो अन्य साथियों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed