फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   dhan khareed

सौ क्विंटल से अधिक धान बेचने वाले किसानों का होगा भौतिक सत्यापन

Fri, 18 Dec 2020 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
dhan khareed
पीलीभीत। धान खरीद में माफिया-बिचौलियों की सक्रियता का शोर बढ़ने पर एक बार फिर प्रशासन ने सख्ती की है। अब सौ क्विंटल सेे अधिक धान बेचने वाले किसानों की सूची तैयार कराई गई है। भौतिक सत्यापन के लिए संबंधित एसडीएम को भेजकर यह पता लगाया जाएगा कि किसानों ने अपने खेत में इस दौरान सिर्फ धान ही उगाया या फिर अन्य फसल भी की थीं।
विज्ञापन

एक अक्तूबर से जनपद में धान खरीद शुरू हुई थी। इस बार प्रशासन बिचौलियों और माफिया पर शिकंजा कसने में जुटा रहा। कई क्रय केंद्र प्रभारियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। निलंबित करने के साथ ही उन्हें जेल भी भेजा गया। बिचौलियों की भी बीते सालों की भांति धरपकड़ अधिक रही। अब बीते दिनों से एक बार फिर धान खरीद में बिचौलियों के सक्रिय होने का शोर मच गया है। इसका संज्ञान लेकर डीएम ने शासन के निर्देशानुसार किसानों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अक्तूबर और नवंबर में क्रय केंद्रों पर सौ क्विंटल से अधिक धान बेचने वाले किसानों की सूची तैयार कराई गई है। इसमें धान बेचने वाले किसानों की वास्तविकता का पता लगाया जाएगा। कई बार ऐसा भी सामने आता है कि किसान एक ही समय में जमीन के बराबर धान भी बेचता है और अन्य फसलें भी लहरा रही होती हैं। बस इसी फार्मूले से बिचौलियों को पकड़ने की तैयारी है। सात दिन में विशेष अभियान चलाकर संबंधित किसानों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। लेखपालों को भी सत्यापन की जिम्मेदारी दी गई है। इसके बाद जनपद स्तरीय अधिकारियों से भी सत्यापन कराया जाएगा। अगर उसमें पूर्व की जांच पर सवाल उठे तो संबंधित पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरनपुर के हैं सर्वाधिक किसान
सदर एसडीएम को अक्तूबर में धान बेचने वाले 332, जबकि नवंबर में धान बेचने वाले 173 किसानों की सूची मिली है। बीसलपुर में अक्तूबर के 405, नवंबर के 341 किसानों की सूची बनी है। पूरनपुर में अक्तूबर के 920 और नवंबर के 456 किसान हैं। कलीनगर में अक्तूबर के 139 जबकि नवंबर के 78 किसान हैं। इसके अलावा अमरिया में अक्तूबर के 145 और नवंबर के 85 किसानों सूचीबद्ध हुए हैं।

सभी एसडीएम को किसानों की सूची देकर उनका भौतिक सत्यापन कराने के लिए कहा गया है। इसके बाद पुन: जनपद स्तरीय अधिकारियों से सत्यापन कराया जाएगा। गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी। - पुलकित खरे, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed