{"_id":"6a25ab023a09d6121f051d5f","slug":"dg-infra-and-explore-11-winners-on-day-1-bareilly-news-c-4-bly1053-900510-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पहले दिन डीजी इंफ्रा और एक्सप्लोर 11 विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पहले दिन डीजी इंफ्रा और एक्सप्लोर 11 विजेता
Sun, 07 Jun 2026 11:01 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जीपी क्रिकेट ग्राउंड पर बरेली कॉर्पोरेट लीग का रविवार को शुभारंभ हुआ। लीग के पहले दिन दो मुकाबले खेले गए। डीजी इंफ्रा और एक्सप्लोर 11 ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की।
पहले मैच में बेन-हर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने अभिषेक द्विवेदी की 65 रनों की पारी और गणेश के 47 रनों की मदद से 199 रनों का एक मजबूत स्कोर खड़ा किया। डीजी इंफ्रा के लिए अनुज शर्मा ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए दो विकेट चटकाए।
200 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीजी इंफ्रा की टीम ने बेहतरीन खेल भावना और आक्रामकता का प्रदर्शन किया। ऋषभ चौहान के ताबड़तोड़ 75 रनों और रोहित चौहान की 43 रनों की पारी के दम पर डीजी इंफ्रा ने अंतिम ओवर में इस रोमांचक मुकाबले को अपने नाम कर लिया। रोहित चौहान को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बालाजी इंडस्ट्री की टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी। एक्सप्लोर 11 के लिए क्रांति और देवू ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। 155 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी एक्सप्लोर 11 की टीम ने शुरुआत से ही मैच पर अपनी पकड़ बना ली। फरहान के शानदार अर्धशतक और विकास यादव के 44 रनों की मदद से टीम ने महज 12वें ओवर में ही आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए फरहान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
मुख्य अतिथि महफूज खान और नरेंद्र गंगवार ने मैच के बाद खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान शुभम कौशिक, रियाज आफरीदी, सलमान अली, अंकित सिंह आदि मौजूद रहे।