फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   devotees took holy bath in ganga and ramganga on Magh Purnima

आस्था की हिलोर: माघ पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई, कछला घाट पर कराया पूजन

Sun, 05 Feb 2023 04:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Feb 2023 04:30 PM IST
सार

माघ की पूर्णिमा पर बदायूं में गंगा और रामगंगा के घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। गंगा नदी के कछला घाट पर भारी भीड़ रही। रविवार तड़के से ही गंगा स्नान का सिलसिला शुरू हो गया। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। घाटों पर हर-हर गंगे के जयकारे गूंजते रहे। 

विज्ञापन
devotees took holy bath in ganga and ramganga on Magh Purnima
कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं में माघ पूर्णिमा पर रविवार को कछला गंगाघाट आस्था से सराबोर रहा। गंगा में करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। दिनभर गंगा मइया के जयकारे गूंजते रहे। राजस्थान और मध्यप्रदेश के अलावा आसपास के जिलों में बरेली, कासगंज, हाथरस और मथुरा आदि के श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाने के बाद घाट पर पूजन किया। आश्रमों में धार्मिक अनुष्ठान हुए। गंगा किनारे लगा मेला भी भीड़भाड़ से गुलजार रहा।

विज्ञापन


कछला गंगाघाट पर शनिवार देर शाम से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। रविवार दोपहर तक श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होता रहा। श्रद्धालु तड़के से ही आस्था की डुबकी लगाने लगे। बदायूं और कासगंज जिले के छोर पर बने अस्थायी चारों घाटों पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने पहले सूर्यदेव को अर्घ्य दिया, फिर पूजन के दौरान मंत्रोच्चार के बाद गंगा मइया की आरती की। 
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने घाट किनारे के आश्रमों में धार्मिक अनुष्ठान भी कराए। संतों समेत पुरोहितों को दक्षिणा भेंट की गई। कई लोगों ने घाट पर ही भंडारे का आयोजन कर सब्जी-पूड़ी का प्रसाद भी वितरित किया। कन्या भोज भी कराया गया। बच्चों ने घाट के आसपास इलाके में खेल-तमाशे का लुत्फ उठाया तो महिलाओं ने मीना बाजार में सामान की खरीदारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था फेल, पुल पर फंसी बस

कछला गंगाघाट पर डेढ़-दो लाख श्रद्धालुओं में अधिकतर निजी वाहनों से ही पहुंचे। पुलिस ने यातायात सुविधा दुरस्त रखने के लिए शुरू में तो व्यवस्था दुरस्त रखी लेकिन प्रात: करीब  10 बजे वाहनों की संख्या में इजाफा से व्यवस्था चरमरा गई। पुल पर निजी बस भी फंस गई। हाईवे पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा।

devotees took holy bath in ganga and ramganga on Magh Purnima
रामगंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

रामगंगा के घाटों पर भी उमड़ी भीड़ 

माघ की पूर्णिमा पर कड़ाके की सर्दी भी श्रद्धालुओं के कदमों को नहीं रोक पाई। बरेली के बिशारतगंज में माघ पूर्णिमा पर रामगंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मीरगंज में गोरा घाट एवं कपूरपुर घाट पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। अलीगंज में माघ पूर्णिमा के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गई। उधर, पीलीभीत जिले में शारदा और देवहा नदी में लोगों ने स्नान कर दान-पुण्य किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed