फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Devotees take a dip of faith in Ramganga on Sharad Purnima

शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने रामगंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Thu, 21 Oct 2021 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Devotees take a dip of faith in Ramganga on Sharad Purnima
रामगंगा के तट पर पूजा अर्चना करते श्रद्दालु।
बरेली। शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने रामगंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। नदी किनारे चौबारी गांव के पास सुबह से देर शाम तक श्रद्धालु जुटे। कोरोना संक्रमण और हाल ही में हुई भारी बारिश के चलते रामगंगा का जलस्तर बढ़ने की वजह से रामगंगा स्नान की मनाही रही। बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामगंगा स्नान को पहुंचे। बढ़े जलस्तर को लेकर प्रशासन भी अलर्ट पर रहा।
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा पर ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान का ज्यादा महत्व है। इस वजह से मंगलवार रात से रामगंगा नदी के तट के पास श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। सुबह पौ फटते ही श्रद्धालुओं ने गंगा मैया की जय और हर-हर गंगे के जयकारे के साथ रामगंगा स्नान किया। सुबह चार बजे से शाम तक श्रद्धालु रामगंगा तट पर जुटे रहे। सुबह रामगंगा नदी के तट पर सबसे अधिक भीड़ रही। रामगंगा में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा भी की। कई श्रद्धालुओं ने रामगंगा तट पर सत्यनारायण कथा का भी आयोजन किया। गरीबों को दान देने के साथ ही तट पर ही उनके भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed