फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Devotees joined the Shahdana Wali's Kul

Bareilly News: शाहदाना वली के कुल में शामिल हुए अकीदतमंद

Mon, 29 Sep 2025 01:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 29 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Devotees joined the Shahdana Wali's Kul
बरेली। हजरत शाहदाना वली मियां के सात दिवसीय उर्स के बीच रविवार को कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। इसमें अंकीदतमंदों ने चादर पेश की।
विज्ञापन

उर्स की शुरुआत सुबह तिलावत-ए- कलाम पाक से हुई। इसके बाद दरगाह पर संदल पेश किया गया और मोहम्मद सलीम ने सलातो सलाम का नजराना पेश किया। इस मौके पर दरागह के मुतवल्ली अब्दुल वाजिद खां नूरी ने कहा कि हिंदुस्तान सूफी संतों की सरजमी है। इस मौके पर नबीरे आला हजरत मौलाना अल्हाज तौकीर रजा खां ने कहा कि मुसलमान नमाज की पाबंदी करें, बच्चों को दीनी और दुनियावी दोनों तालीम देने और गरीबों की मदद करने पर जोर दिया। बाद में दरगाह कमेटी की ओर से मुतवल्ली ने तौसीफ मिंयां को शाल उढ़ाई और दस्तारबंदी सम्मानित किया। दोपहर बाद महफिल-ए-समा का आयोजन किया गया। इसमें सूफियाना कलाम के बाद फनकार निजाम साबरी ने रंग पेश किया। इसके बाद खानकाह तहसीनिया के सज्जादानशीन मौलाना हस्सान रजा खां ने फातेहा पढ़ी। शाम को महफिल में चंदा मियां ने अपने साथियों के साथ नात व मनकबत पेश किया। रात को कव्वाली की महफिल में कव्वालों ने रूहानी कलाम पेश किए। इस दौरान सपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. अनीस बेग, सपा नेता इंजीनियर अनीस खां, शहर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, के अलावा सैफ वली खान, भाजपा नेता डॉ. एसई हुदा ने चादर पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed