फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Devotees immersed in Hanumat devotion, bhajan-kirtan and bhandara

Bareilly News: हनुमत भक्ति में डूबे श्रद्धालु, भजन-कीर्तन और भंडारे हुए

Fri, 07 Apr 2023 02:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 07 Apr 2023 02:50 AM IST
विज्ञापन
Devotees immersed in Hanumat devotion, bhajan-kirtan and bhandara
बरेली। श्री हनुमान जन्मोत्सव पर पूरा शहर भक्तिभाव में डूबा नजर आया। शोभायात्रा के साथ ही हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन और आरती आदि कार्यक्रम उल्लास पूर्व आयोजित किए गए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय हनुमान दल की ओर से रामपुर बाग स्थित श्रीहनुमान मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि साध्वी प्राची ने किया। यात्रा चौकी चौराहा से सिविल लाइंस के प्रमुख इलाकों से होती हुई पुन: रामपुर बाग पहुंच कर संपन्न हुई। राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह, महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह राठौर, महामंत्री ठाकुर अश्विनी सिंह, राष्ट्रीय मंत्री स्वाति मल्होत्रा, करुण गुप्ता, शिवानी राघव, राज शर्मा, संजव कश्यप, सौरभ शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

हिंदू समाज कल्याण ट्रस्ट की ओर से सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ और भजन के बाद महाआरती हुई। ट्रस्ट के अध्यक्ष शिव कुमार बरतरिया की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सनातन संस्कृति चेतना ट्रस्ट और ब्रह्मपुरी रामलीला कमेटी के लोगों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संयोजन संजीव गौड़ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहूकारा के श्रीबाला जी मंदिर में श्री बालाजी दरबार समिति की ओर से सुंदरकांड पाठ व महाआरती के बाद केक काट कर भोग लगाया। महंत अभिषेक मिश्रा व उपमहंत ने प्रसाद वितरण कराया।
गार्डन सिटी के श्रीसंकट मोचन हनुमान मंदिर में ट्रस्ट के सचिव नरेश चंद्र वर्मा की उपस्थिति में सामूहिक यज्ञ शंख ध्वनि व जयकारों से किया गया। फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी ने दीप प्रज्जवलित किया। अध्यक्ष राकेश कुमार व भक्तों ने जयकारों लगाए। एमएस सलूजा, महेंद्र सिंह, डीसी मौर्य, राजेश कुमार, अंजू कन्नौजिया, शिवांगी पटेल, यशिका कन्नौजिया, रेखा झा का सहयोग रहा।
श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन में सुबह 101 दीपों से महाआरती कराई। महिला मंडल की ओर से भजन गाए गए। मीरा सेठी, चंचल अरोड़ा, सुनीता मानिकता, प्रेमलता अरोड़ा, भावना सपड़ा, सृष्टि चांदना मौजूद रहीं। कमेटी अध्यक्ष कमल नयन सपरा ने सभी को बधाई दी। युवा मंडल की ओर से संगीतमय सुंदरकांड का पाठ राहुल सेठी, श्यामानंद, जगदीश अरोड़ा, राजीव वर्मा संजीव चादना ने किया।
होलिका मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। बरेली काॅलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा, कृष्ण शर्मा, निम्मी शर्मा, विनीत सक्सेना, रेखा शर्मा, कमलेश शर्मा, आभा शर्मा ने भजन गायन किया। आरती के बाद प्रसाद बांटा गया।
राष्ट्रीय हिंदू संगठन की जिलाध्यक्ष आभा सक्सेना के नेतृत्व में प्रेमनगर स्थित नगर निगम कार्यालय पर हनुमान जन्मोत्सव मनाया। पूजन-हवन के बाद प्रसाद वितरित किया। संगठन की ओर से हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर हस्ताक्षर समर्थन भी प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ प्रभारी दीपा सिंह चौहान, जिला मीडिया प्रभारी नीरज अग्रवाल, जिला प्रवक्ता बबिता सक्सेना, विष्णु दत्त आर्या, अमन सक्सेना, राकेश कुमार मौजूद रहे।

राजेंद्र नगर के धनेश्वर नाथ मंदिर में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. बृजेश यादव रहे। अजय अग्रवाल, आशीष गोयल, विनीत टंडन, त्रिलोक अरोड़ा, बलराम दुबे, पूर्व पार्षद शशि सक्सेना, भूमि व भावना का सहयोग रहा। श्री हर मिलाप शिव शक्ति मंदिर जनकपुरी मेें राम सेठी, जतिन बत्रा, भजन गायक जगदीश भाटिया ने कार्यक्रम कराया।

सौ फुटा रोड स्थित एमई काॅलोनी फेज-टू के बालाजी धाम मंदिर में महंत अनिल कुमार अग्रवाल व केपी सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। भजन-कीर्तन के बाद हनुमान जी को छप्पन भोग लगाया। लखन लाल, निखिल अग्रवाल, सुनील गुप्ता, प्रवीन अग्रवाल, अनुपम गोयल, श्रीयांश अग्रवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed