फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Devotees immersed in devotion to Leeladhar; processions were taken out.

Bareilly News: लीलाधर की भक्ति में डूबे श्रद्धालु, निकाली गईं शोभायात्राएं

Sun, 06 Sep 2026 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 06 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Devotees immersed in devotion to Leeladhar; processions were taken out.
आंवला/सिरौली/बिशारतगंज/अलीगंज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रद्धालु लीलाधर की भक्ति में डूबे रहे। अगले दिन शनिवार को कस्बे में पालकी शोभायात्रा निकाली गई। मोहल्ला ताड़गंज मंदिर, सिद्धबाबा मणि व टेडे़श्वरनाथ मंदिर आदि से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में झांकियां शामिल की गईं। लोगों ने पुष्पवर्षा से उसका स्वागत किया।
विज्ञापन

मनौना गांव में प्राचीन ब्रह्मदेव महाराज के मंदिर से भी शोभायात्रा निकाली गई। कस्बे के मंदिरों से श्रीकृष्ण की पालकियां निकाली गईं। बाबा खाटू श्याम मंदिर परिसर में भी मटकी फोड़ कार्यक्रम हुआ। महंत ओमेंद्र महाराज ने कन्हैया स्वरूप झांकी निकाली। श्रद्धालुओं के साथ केक काटा। इस दौरान आर्येंद्र सिंह चौहान, श्यामेंद्र सिंह चौहान, रुद्र आदि मौजूद रहे। गांव शिवपुरी के हरि बाबा मंदिर में भजन-कीर्तन हुए। श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण की सामूहिक आरती की। इस दौरान डॉ. राहुल द्विवेदी, भगवान सिंह आदि मौजूद रहे। गांव हरिदासपुर, पलथा, अजमेर, सोना, धनौरागौरी आदि में भी विभिन्न आयोजन हुए। बिशारतगंज के मोहल्ला कचियाना स्थित प्राचीन ओंकारेश्वर मंदिर पर मटकी फोड़ कार्यक्रम हुआ। केक काटा गया। वहीं, प्राचीन दुर्गा मंदिर में झांकियां सजाई गईं। गांव बिहारीपुर और कस्बा अलीगंज में दही हांडी उत्सव मनाया गया। कस्बे में ठाकुरद्वारा मंदिर से मेन मार्केट होते हुए थाना परिसर तक पालकी निकाली गई।
विज्ञापन

विधायक ने किया मेले का शुभारंभ, निकाली गईं शोभायात्राएं
हाफिजगंज/नवाबगंज/सेंथल। कस्बे में आयोजित झांकी मेले का शुभारंभ विधायक डॉ. एमपी आर्य, श्रम बोर्ड के सदस्य एवं भाजपा नेता भुजेंद्र गंगवार उर्फ राजा बाबू और ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि एके गंगवार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। इसमें राधा-कृष्ण, श्रीगणेश आदि देवी-देवताओं की झांकियां शामिल की गईं। यह पंचायती मंदिर से शुरू होकर थाने तक पहुंची। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया। इस दौरान मेला समिति अध्यक्ष दीपराज गंगवार, विचित्र शंखधार, चंदन गुप्ता आदि मौजूद रहे। नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र से राधाकृष्ण शोभायात्रा निकाली गई। यह मुख्य मार्ग, कचहरी मार्ग बाइपास मार्ग होते हुए उपकेंद्र लौटकर संपन्न हुई। हरदुआ गांव के ठाकुरजी महाराज मंदिर और खतौआ गांव के शिव मंदिर से झांकियां निकाली गईं। गांव से होते हुए बरखन चौराहा, बरखन बाजार होते हुए शिव मंदिर पर संपन्न हुई। इसमें एसडीएम सचिन यादव, सीओ नीलेश मिश्रा, ग्राम प्रशासक राकेश गंगवार आदि शामिल हुए। सेंथल के समिधा ग्राउंड पर मेला लगा। राधाकृष्ण मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई, जो समिधा तालाब पर संपन्न हुई। शाहबुल जैदी, जौहर अब्बास जैदी, याकूब अली आदि ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। (फोटो 5 खतौआ गांव में निकलती राधा कृष्ण की शोभायात्रा) (फोटो- सेंथल में शोभयात्रा का स्वागत करते मुस्लिम समुदाय के लोग)
विज्ञापन
विज्ञापन

राधा-कृष्ण की शोभायात्राओं में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
दुनका क्षेत्र के कई गांवों में निकलीं भव्य झांकियां, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत
मीरगंज/दुनका/बहेड़ी/फरीदपुर। गांव मनकरा में राधाकृष्ण शोभायात्रा निकाली गई। इसमें प्रशासक के पति सचिन सक्सेना, पूर्व प्रधान विशाल गंगवार, भूकनलाल पाल आदि शामिल हुए। बसई गांव में ग्राम प्रशासक सतीश चंद्र गंगवार के नेतृत्व में धनेटा-शीशगढ़ रोड स्थित मढ़ी से और गनेशपुर में मेला स्थल से शोभायात्रा निकाली गई। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही। बहेड़ी में ग्राम पंचायत पखुर्नी व मगरी नवादा में श्रीकृष्ण शोभायात्रा निकाली गई। झांकियां और मटकी फोड़ आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा में ग्राम प्रशासक बबली मौर्या, धर्मेंद्र मौर्या, उमेश मौर्या, हीरालाल, रवि, राजपाल आदि शामिल हुए। नौमी शोभायात्रा मोहल्ला शेखूपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर से शुरू हुई। शोभायात्रा गणेश गेट, रामलीला, मुख्य मार्ग से गुजरी। फिर तहसील रोड, पंजाबी कॉलोनी और जाफरी चौराहे से होते हुए वापस प्रस्थान स्थल पर संपन्न हुई। इसमें विभिन्न हिंदू आराध्यों की मनमोहक झांकियां थीं। श्रद्धालुओं ने श्री राधाकृष्ण की झांकी में स्वरूपों की आरती उतारकर प्रसाद अर्पित किया। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। कमेटी के हीरालाल तोमर, वीरेंद्र दीक्षित, सजल अग्रवाल, राजेश दीक्षित, प्रमोद शर्मा, सीताराम दुबे, अनिल मिश्रा, समाजसेवी अतुल गर्ग, भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता और सुनील रस्तोगी शोभायात्रा के साथ रहे। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल भी मौजूद था। पालिका अध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने पति बाबी जायसवाल व समर्थकों संग इसका जोरदार स्वागत किया। संवाद फरीदपुर में मेन रोड स्थित अंजनी महाराज मंदिर पर मेला लगा। भंडारा कराया गया। मंदिर परिसर और मेन रोड के किनारे देवी-देवताओं के स्वरूप की झांकियां सजाई गईं। ओम रेजिडेंस कॉलोनी स्थित राम जानकी मंदिर में भी दिनभर भजन-कीर्तन हुए। संवाद

आंवला। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मोहल्ला कच्चा कटरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने पूजन कर तीन दिवसीय रासलीला कार्यक्रमों का श्रीगणेश किया। राधा-कृष्ण की झांकी की आरती की। भाजपा जिला महामंत्री रामनिवास मौर्य के निर्देशन में यह आयोजन होगा। पहले दिन कलाकारों ने कंस के अत्याचार से पीड़ित लोगों का मार्मिक दृश्य दिखाया। उससे मुक्ति दिलाने के लिए श्रीकृष्ण अवतार लेते हैं। अवतरण के साथ ही पांडाल में श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए गए। इसके बाद उनको नंद के घर पहुंचाया जाता है। कार्यक्रम में रामानंद प्रजापति, रामबहादुर प्रजापति, नत्थूलाल पासी, जगदीश लोधी आदि ने सहयोग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed