{"_id":"688bd8370328145a78083bfd","slug":"development-work-stalled-due-to-non-holding-of-board-meeting-in-nagar-palika-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-102131-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नगर पालिका में बोर्ड की बैठक न होने से विकास कार्य ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नगर पालिका में बोर्ड की बैठक न होने से विकास कार्य ठप
विज्ञापन
11 माह से नहीं बुलाई गई बैठक, ईओ को दिया ज्ञापनफरीदपुर। नगर पालिका में पिछले 11 माह से बोर्ड की बैठक नहीं हुई। कार्यों का प्रस्ताव न होने से कस्बे में विकास कार्य ठप पड़े हैं। सभासदों ने पालिका अध्यक्ष पर बोर्ड की बैठक न करवाने का आरोप लगाते हुए अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया है। नगर पालिका परिषद फरीदपुर के कुछ सभासदों ने पालिका अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि विगत 11 माह से बोर्ड की बैठक नहीं बुलाई गई। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बोर्ड की बैठक बुलाना नहीं चाहते हैं। इससे जनहित के कार्य रुके पड़े हैं। इससे आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
कस्बे में सड़क, नाली निर्माण, साफ सफाई, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव समेत अन्य विकास कार्य कस्बे में नहीं हो पा रहे हैं। इसको लेकर जनता में रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सरकार द्वारा नगर पालिका के मदों में विकास के लिए पैसा भेजा जा रहा है। मगर पालिका अध्यक्ष सरकार की नीति को फेल करना चाहते हैं।
इससे पूर्व पालिका अध्यक्ष द्वारा बोर्ड की बैठक बुलाने के लिए अधिशासी अधिकारी को प्रार्थना पत्र द्वारा छह बार अवगत कराया गया, मगर बोर्ड की बैठक का एजेंडा जारी नहीं किया गया। ज्ञापन देने वालों में सभासद निर्दोष जायसवाल, देवेंद्र सिंह टोनी, मोहित सिंह तोमर, फरहत नाज, संजीव शुक्ला, रंजीत सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
--
हर माह बोर्ड की बैठक होने का नियम
फरीदपुर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार ने बताया कि हर माह बोर्ड की बैठक होने का नियम है। सभासदों की मांग पर जल्द ही बैठक बुलाने का प्रयास किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष शराफत जरी वाले से बोर्ड की बैठक से संबंधित उनका पक्ष जानने के लिए कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।