फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Development timelines on duty timing, will be decided today

ड्यूटी टाइमिंग पर विकास भवन में बखेड़ा, आज होगा फैसला  

Sat, 29 Apr 2017 01:32 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sat, 29 Apr 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
Development timelines on duty timing, will be decided today
ड्यूटी टाइमिंग पर विकास भवन में बखेड़ा, आज होगा फैसला - फोटो : Development timelines on duty timing, will be decided today
विकास भवन में ड्यूटी टाइमिंग को लेकर शुक्रवार को काफी बखेड़ा हो गया। प्रभारी सीडीओ ने सुबह 9.05 बजे कर्मचारियों के न पहुंचने पर उनकी अनुपस्थिति लगा दी। कर्मचारियों को जब पता चला तो उन्होंने विकास भवन पहुंचकर जमकर हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए अफसरों का घेराव किया। अफसरों से काफी नोकझोंक भी हो र्गई। बाद में सारे कर्मचारी धरने पर बैठ गए। डीएम तक मामला पहुंचने के बाद करीब पौने बारह कर्मचारियों ने हंगामा बंद किया। उनकी ड्यूटी टाइमिंग को लेकर अब शनिवार को फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि शासनादेश मुताबिक अधिकारी जन समस्याओं की सुनवाई के लिए सुबह नौ से ग्यारह बजे तक कार्यालय में बैठेंगे। डीआरडीए के परियोजना निदेशक व प्रभारी सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्रा शुक्रवार सुबह नौ बजे ऑफिस पहुंचे। चूंकि कर्मचारी के आने का वक्त सुबह दस बजे था तो ज्यादातर ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे। सुबह 9.05 बजे डीडीओ रामरक्षपाल यादव ने सभी कार्यालयों से हाजिरी रजिस्टर मंगाया और सभी कर्मचारियों की अनुपस्थिति लगा दी। कर्मचारियों तक इसकी सूचना पहुंची तो सवा नौ बजे तक अधिकतर कर्मचारी विकास भवन पहुंच गए। कर्मचारियों ने पहले परियोजना निदेशक कार्यालय में जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों से कहा कि सुबह नौ बजे कार्यालय आने का आदेश डीएम ने दिया है। इसपर कर्मचारियों ने शासनादेश मांग लिया तो अफसरों के पास इसका जवाब नहंी था। कहा कि मौखिक आदेश दिया है। दूसरी तरफ अन्य कर्मचारियों ने अपने विभाग के अधिकारियों को घेर लिया। कहा कि सुबह नौ से ग्यारह बजे तक कार्यालय में बैठने का आदेश अफसरों के लिए है न कि कर्मचारियों के लिए। कर्मचारियों का ड्यूटी टाइमिंग सुबह दस से शाम पांच बजे तक है। इसपर अधिकारियों ने कहा कि डीएम पिंकी यादव जोवेल से इस संबंध में बात की जाएगी। सारे अफसर डीएम से मिलने चले गए। करीब पौने बारह बजे हंगामा शांत हुआ। कर्मचारी नेता हरीश गंगवार का कहना है कि आदेश अफसरों के लिए जारी हुआ। अफसर अकेले कार्यालय में बैठना नहीं चाहते। इसलिए कर्मचारियों को जबरन कार्यालय बुलाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

आज होगा मामले में फैसला
प्रभारी सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मामले में डीएम से बात की गई है। डीएम के निर्देश पर शासनादेश का पालन कराया जाएगा। हालांकि डीएम ने शनिवार को कुछ कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया है। ड्यूटी टाइमिंग का फैसला भी शनिवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed