{"_id":"5a415da84f1c1b09788b4d88","slug":"development-of-crores-with-shahmatganj-flyover","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहामतगंज फ्लाईओवर के साथ करोड़ों के विकास भी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहामतगंज फ्लाईओवर के साथ करोड़ों के विकास भी
बरेली।
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
श्ाहामतंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अगले महीने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बरेली आना लगभग तय माना जा रहा है। इसलिए वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल खुद विकास कार्यों का खाका तैयार करने में जुट गए हैं। सोमवार को अवकाश के दिन भी उन्होंने डीएम-एसपी और संबंधित विभागाध्यक्षों के साथ संयुक्त समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों का जायजा लिया और निर्देश दिए कि दिसंबर में पूरे होने वाले सभी कार्यों की सूची तैयार कर ली जाए। इसके साथ ही नए प्रोजेक्ट का रोड मैप भी बना लिया जाए, जिससे उनका लोकार्पण और शिलान्यास सीएम के हाथों कराया जा सके।
सर्किट हाउस में करीब तीन घंटे तक चली बैठक में वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने विकास कार्यों की प्रगति को लेकर अफसरों से कई बार नाराज हुए तो कुछ मामलों में उन्होंने पीठ भी थपथपाई। उन्होंने शहरी अस्त-व्यस्त ट्रैफिक व्यवस्था पर नाराजगी जताई। कहा कि देहात के परमिट पर शहर में टैंपो दौड़ रहे हैं। इसका ट्रैफिक प्लान बनाया जाए। अवैध टैंपो संचालन पर कड़ाई से अंकुश लगे। साथ ही टैंपो के ठहराव के लिए स्टैंड भी तय किए जाएं। शहर में चौराहों की ट्रैफिक आए दिन खराब रहती है। ऐसे में शहर कैसे स्मार्ट सिटी बनेगा। वित्तमंत्री ने कहा कि अगले महीने सीएम योगी आदित्यनाथ बरेली आ सकते हैं। उनसे इस मामले में बात भी हो चुकी है। सीएम के आने से पहले आप लोग विकास का खाका तैयार कर लें। बरेली सेंट्रल प्रोजेक्ट की बैठक इसी माह चीफ सेक्रेटरी के माध्यम से बुलाई जाएगी। इससे सीएम को इस प्रोजेक्ट की सही जानकारी मिल सके।
वित्तमंत्री ने बिजली, लोक निर्माण, नगर निगम, समाज कल्याण, बीडीए, पुलिस, विकलांग कल्याण, पिछड़ा वर्ग, डूडा, कृषि समेत तमाम विभागों के प्रमुखों से कार्य और योजनाओं की जानकारी मांगी तो कुछ अफसर बगलें झांकने लगे। वित्तमंत्री का सबसे ज्यादा फोकस सेटेलाइट, शहामतगंज, आईवीआरआई, लाल फाटक, चौपुला और किला ओवरब्रिज को लेकर था। किला ब्रिज का दोहरीकरण और चौपुला को वाईशेप बनाने की बात दोहराई। कहा कि शहामतगंज ओवरब्रिज रिकार्ड समय में तैयार तो हुआ लेकिन अन्य विभाग सहयोग देते तो और पहले बनकर तैयार हो जाता। इसके लिए सेतु निगम बधाई का पात्र है। बैठक में डीएम आर. विक्रम सिंह, एसएसपी जोगेंद्र कुमार, सीडीओ सत्येंद्र कुमार, चीफ इंजीनियर बिजली विजय कुमार, चीफ इंजीनियर पीडब्ल्यूडी एके मिश्रा आदि अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
फ्लाईओवर के नीचे कब्जे बर्दाश्त नहीं : राजेश
वित्तमंत्री ने कहा कि शहामतगंज फ्लाईओवर किसी तरह तमाम बाधाओं के बीच बनकर तैयार हुआ है, लेकिन उसके नीचे अतिक्रमण की भरमार है। अफसरों से पूछा कि नीचे का ट्रैफिक कैसे चलेगा ? शहदाना छोर पर पुल उतर रहा है। दोनों ओर बड़े-बड़े कब्जे कर दुकानदार कारोबार कर रहे हैं। इसके लिए आप लोगों ने क्या प्लान बनाया है। पुलिस अफसरों से कहा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त है। अवैध संचालन से आम लोग परेशान है। फ्लाईओवर के नीचे के कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
डॉक्टर संभालेंगे ओपीडी
300 बेड सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की ओपीडी को चलाने के लिए चल रही खींचतान को वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने विराम देने की कोशिश की है। उन्होंने कहा है कि जो चिकित्सक प्रशासनिक पदों पर बैठे हैं उनसे ओपीडी कराई जाए। वार्ड ब्वाय समेत अन्य स्टाफ की जरूरत के लिए सीएमओ प्रस्ताव बनाकर दें, उसे पूरा कराया जाएगा। सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला से कहा कि ओपीडी को जल्द से जल्द शुरू करवाया जाए।
यह हैं सौगातें
शहामतगंज फ्लाईओवर
करगैना में 220 केवी क्षमता का बिजली घर
बरेली सेंट्रल प्रोजेक्ट
300 बेड का अस्पताल
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी व ग्रामीण)
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना
विभिन्न पेंशन योजनाएं
ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान
मढ़ीनाथ में चिकित्सालय
नगर निगम में शामिल 48 गांवों का कायाकल्प
स्वच्छ भारत अभियान
अमृत योजना
शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण
अन्य विकास कार्यों के प्रोजेक्ट