रोड जर्जर, पानी भरने से गड्ढों में मुर्दे गिरते हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला हेल्पलाइन पर फोन करने वालों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है। वार्ड 24 के पार्षद इश्त्यिाक अहमद का कहना है कि सिटी श्मशान से मढ़ीनाथ को जाने वाला रास्ता इतना जर्जर है कि गड्ढों में मुर्दे गिर जाते हैं। रोड न बने तो कम से कम नाला ही बन जाए। नाम न छापने की शर्त पर एक व्यक्ति ने फर्नीचर मंडी की दुकानों में बच्चों से मजदूरी कराने की बात बतायी। गणेश नगर से लव कुमार ने बताया कि हरपाल मंदिर के पास ठेकेदार ने आधा रोड बनाया। इससे नालियों का पानी पीछे लौट रहा है। गली में जलभराव रहने लगा है। सैनिक कालोनी गली नंबर एक से करन सिंह का कहना था कि बिजली का एक फेज नहीं आता। सैदपुर हाकिंस से नईम अहमद अंसारी ने जानकारी दी कि प्राइमरी स्कूल के पास कूड़े के ढेर लगने से बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही। बदायूं रोड की शांति विहार कालोनी से सुबोध सक्सेना ने बताया कि सत्योदय स्कूल वाली गली से पानी का निकास नहीं हो रहा। नगर निगम ने आधी गली में खड़ंजा डालकर छोड़ दिया। लाइट न होने से गली में अंधेरा रहता है। मढ़ीनाथ में विक्रम कोचिंग के पीछे नाली नहीं बनी। लोग खाली प्लाट में कूड़ा डालते हैं। छावनी अशरफ खां से नाम न छापने की शर्त पर छोटी मस्जिद के निकट गंदगी होने की जानकारी मिली। जगतपुर में पानी की टंकी के निकट नाले के ऊपर स्कूल चलाने की जानकारी हेल्पलाइन पर दी गई। नरकुलागंज में मस्जिद के निकट एक पेड़ गिरताऊ हालत में होने की बात बतायी गई।