फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   development

बुजुर्गों की चिंता करने पर सरकार को सराहा

Sun, 10 May 2015 01:58 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 10 May 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, सुरक्षा बीमा और अटल पेंशन योजना को लांच करने के बाद संजय कम्यूनिटी हाल में  केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि यह पहली सरकार है जिसने बुढ़ापे की चिंता की है। अबतक  कुछ सरकारें ने वृद्धावस्था पेंशन के नाम पर छह सौ रुपये दे रही थीं लेकिन खजाना कम हुआ तो योजना भी बंद कर दी। उन्होंने चार बैंकों के 11 बचत खाता धारकों को बीमा पालिसी के सर्टिफिकेट सौंपे।
विज्ञापन

 सुकन्या समृद्धि योजना को उन्होंने सबसे बेहतर बताया। कहा कि बच्ची बड़ी होगी तब उसकी उच्च शिक्षा के खर्च या अवैध प्रथा दहेज देने में मदद मिलेगी। निर्भया कांड की पीड़ित के पिता का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बहुत कम अभिभावक ऐसे होते हैं जो बच्ची के लिए कर्ज लें जबकि उस पिता ने तो जमीन तक बेच दी थी।
विज्ञापन

उन्होंने अपने मंत्रालय के अनाथ बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया के सरलीकरण योजना को भी गिनाया। कहा कि इस संबंधी बिल लोकसभा में पारित हो गया है और सोमवार को राज्यसभा में पेश होगा। इस कानून से हिंदुस्तान में अनाथ बच्चों को गोद लेने की व्यवस्था में फर्स्ट एड केयर का विकल्प होगा। उसके तहत यदि लोग अनाथ बच्चे को अपना सकते हैं और उसके स्कूल, चिकित्सा और अन्य सारे  खर्च कर सकते हैं लेकिन वह बच्चा उनके परिवार का हिस्सा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इन  योजनाओं से समाज बदलेगा। अगले एक - दो साल में यह धरातल पर लोगों को सारे काम का असर दिखने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंच से बताया गया कि दोनों बीमा योजनाओँ में शनिवार दोपहर तक बरेली में 2.10 लाख इनरोलमेंट हो गए हैं। इस दौरान नगर विधायक डा. अरुण कुमार, डीएम गौरव दयाल, सीडीओ शिव सहाय अवस्थी, पीएनबी के फील्ड महाप्रबंधक अशोक कुमार गुप्ता, मंडल प्रमुख डी. चांद, सहायक महाप्रबंधक आरडी शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक प्रवीण जौहरी, जीआईसीआरई के चेयरमैन एके राय, लीड बैंक मैनेजर एमएम श्रीवास्तव, एलडीएम बदायूं चारु भट्टाचार्य, राकेश बूबना, गुलशन आनंद आदि मौजूद थे।


.. मगर नहीं देखी संजय की प्रतिमा
बरेली (ब्यूरो)।  शनिवार को प्रधानमंत्री बीमा और पेंशन योजना के शुभारंभ समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के दौरे को लेकर राजनीति हलकों में खासी सुगबुगाहट रही। वह पहुंची, समारोह में शिरकत कीं और लौट गईं। इसके बाद चर्चा तेज हुई कि संभवत: पहली बार वह अपने स्वर्गीय पति के नाम पर बने सभागार में पहुंची लेकिन उनकी प्रतिमा तक नहीं देखी।


चनेहटी के महिलाओं ने जद्दोजेहद के बाद सौंपा ज्ञापन
बरेली (ब्यूरो)। चनेहटी में लाइसेंसी शराब दुकान बंद कराने की मांग पर आंदोलनरत महिलाएं शनिवार शाम को बैनर के साथ जुलूस रूप में संजय कम्यूनिटी हाल पहुंच गई तो आयोजकों के माथे पर पसीना आ गया। आनन - फानन में महिलाओं को समारोह होने तक धैर्य रखने और बाद में मिल लेने का अनुरोध कर मनाया गया। समारोह संपन्न होने के बाद केंद्रीय मंत्री मेनका अपनी कार की ओर बढ़ीं तो आंदोलनकारी महिलाएं उनकी ओर लपकी पीएफए सदस्यों ने पुलिस के साथ मिलकर उन्हें एक किनारे रोकने का प्रयास किया। काफी जद्दोजेहद के बाद महिलाएं मंत्री के कार तक पहुंच गई और ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही कराए जाने का भरोसा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed