शहरियों को अगले साल मिलेंगे 23 सौ घर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरियों को सन् 2016 में 23 सौ नए घर मिल जाएंगे जो मध्यमवर्गीय और निमभन मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए होंगे। राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल ‘समाजवादी आवास योजना’ में अभी तक रामगंगा नगर में तीन सौ आवास बनाने की कार्ययोजना बनी थी। अब शहर की एक निजी कंपनी ने भी दो हजार ‘समाजवादी आवास’ बनाने के लिए आवास बंधु में पंजीयन कराया है। ये भवन मल्टीस्टोरी और सिंगल दोनों तरह के होंगे। कीमत 15 से 20 लाख के बीच होगी। निजी कंपनी ये आवास पीलीभीत बाईपास, रामपुर नैनीताल मार्ग और लखनऊ मार्ग पर बनाएगी। ये आवास आठ सौ स्क्वायर फुट के होंगे। कंपनी का कहना है कि आवासों का निर्माण एक साल में पूरा करने का लक्ष्य है।