... तो अब गरीबों को मिल जाएगा आसरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा सरकार ने तीन साल पहले पूर्ववर्ती बसपा सरकार की कांशीराम आवासीय योजना समाप्त कर उसकी जगह ‘आसरा’ योजना शुरू की थी जिसमें आश्रयहीन शहरी गरीबों के लिए निशुल्क आवास बनाकर देने का प्रावधान था। दो साल पहले डूडा ने 264 आवासों की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी थी जो दो महीने पहले मंजूर हुई है। इसमें 264 आवासों के निर्माण के लिए 10.12 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। बजट की 5.06 करोड़ रुपये की पहली किस्त क्लोजिंग मंथ में जारी हुई। शिखए भआध सीएंडडीएस ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया। 22 ब्लाकों में ये सभी आवास तीन मंजिला होंगे। ‘आसरा’ कालोनी में रोड, नाली, सीवर और पेयजल सुविधा भी उपलब्ध होगी। 31 मार्च 2016 तक प्रोजेक्ट पूरा कर लाभार्थियों को आवास आवंटन करने का लक्ष्य है। इनकी बुकिंग के लिए अगले हफ्ते से आवेदन मांगे जाएंगे। आवास आवंटित कराने के लिए पात्रता की शर्त आवेदक को बीपीएल कार्डधारक होना या अधिकतम 25546 रुपये की वार्षिक आमदनी का प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
सोमवार को नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव, पीओ डूडा अखिलेश चंद्र तिवारी और सीएंडडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर एके वर्मा ने खड़ौजा जाकर निर्माण कार्य देखा। नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था को प्रोजेक्ट निर्धारित समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
आसरा’ में स्वीकृत 264 आवासों का निर्माण शुरू करा दिया गया है। अगले हफ्ते से बुकिंग के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। मार्च 2016 तक चयनित लाभार्थियों को बने हुए आवास आवंटित करने का लक्ष्य है। -अखिलेश चंद्र तिवारी, पीओ डूडा