फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   developement

पीडब्ल्यूडी-पॉवर कॉरपोरेशन ने तैयार किया एस्टीमेट

Sun, 12 Jan 2020 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
developement
20 करोड़ से यूनिवर्सिटी से हवाईअड्डे तक चौड़ी होगी सड़क फिर और जानें नहीं लेगी
विज्ञापन

हादसे रोकने के लिए मयूर वन चेतना केंद्र तक सड़क पर बनेगा डिवाइडर, सड़क के दोनों ओर से पीछे हटाए जाएंगे बिजली के खंभे
प्रमुख सचिव के निर्देश के बावजूद वन विभाग ने नहीं दिया पेड़ों को काटने का एस्टीमेट
बरेली। हादसों में कई लोगों की जान जाने के बाद पीलीभीत बाईपास पर विश्वविद्यालय से हवाई अड्डे तक पांच किलोमीटर की सड़क को सुरक्षित बनाने की कवायद शुरू हो गई है। पीडब्ल्यूडी ने इस सड़क को फोरलेन करने के लिए 20 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। अब वन विभाग की एनओसी और पेड़ों के कटान का एस्टीमेट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। बिजली के पोल हटाकर सड़क को चौड़ा किए जाने के साथ एक्सीडेंट जोन बन चुके मयूर वन चेतना केंद्र मोड़ पर डिवाइडर भी बनाया जाएगा।
पीलीभीत हाईवे के दोनों ओर आबादी बढ़ने के साथ ट्रैफिक का दबाव भी लगातार बढ़ रहा है। मयूर वन चेतना केंद्र के पास तीखा मोड़ होने की वजह से तमाम हादसे हो चुके हैं और उनमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। अब इस रोड पर हवाईअड्डा भी बन गया है लिहाजा आने वाले समय में ट्रैफिक लोड के साथ हादसे और बढ़ने की आशंका है। इसी कारण पीलीभीत हाईवे पर विश्वविद्यालय से हवाईअड्डे तक के पांच किलोमीटर हिस्से को फोरलेन करने की योजना बनाई गई थी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी, पॉवर कॉरपोरेशन और वन विभाग की संयुक्त रूप से सर्वे कर डीपीआर बनाने का निर्देश दिया गया था। नवंबर में नोडल अफसर प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने भी समीक्षा के दौरान इस बारे में पीडब्ल्यूडी अफसरों से पूछताछ की थी।
विज्ञापन

अब पीडब्ल्यूडी और पॉवर कारपोरेशन ने फोरलेन के लिए सर्वे कर लिया है। योजना के मुताबिक सड़क चौड़ी करने के लिए यहां सौ फुटा मोड़ से फीनिक्स मॉल और उसके आगे तक सड़क किनारे लगे बिजली के पोल शिफ्ट किए जाएंगे। इसके लिए पीडब्ल्यूडी और पॉवर कारपोरेशन ने करीब 20 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। वन विभाग को पेड़ों का कटान का एस्टीमेट देना बाकी है। फोरलेन प्रोजेक्ट में मयूर वन चेतना केंद्र मोड़ भी शामिल है। यहां तीव्र मोड़ पर बार-बार हो रहे हादसों को रोकने के लिए डीएम नितीश कुमार ने परिवहन विभाग से जांच कराई थी जिसने यहां रोड चौड़ा कर डिवाइडर बनाए जाने का सुझाव दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीलीभीत रोड को यूनिवर्सिटी से हवाईअड्डे तक फोरलेन करने के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है। पेड़ काटने के लिए अभी वन विभाग का एस्टीमेट आना बाकी है। शासन से बजट स्वीकृत होते ही इस काम का टेंडर कराया जाएगा। - वीएम शर्मा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी (निर्माण खंड-भवन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed