{"_id":"5e010f818ebc3e87e75c16b2","slug":"developement-bareilly-news-bly389144928","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीए का बकाया न जमा करने पर दो बिल्डरों के नक्शे निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीए का बकाया न जमा करने पर दो बिल्डरों के नक्शे निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बीडीए का बकाया भुगतान न करने पर दो बिल्डरों के मानचित्रों को निरस्त करते हुए निर्माणाधीन कॉलोनी को सील करने संबंधी नोटिस दिया गया है। दोनों ही बिल्डरों को बकाया धनराशि प्राधिकरण के कोष में जमा करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।
पीलीभीत बाईपास रोड पर नवादा जोगियान में मैसर्स बिल्ड टेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मनविंदर सिंह छाबड़ा उर्फ प्रिंस छाबड़ा हारमनी नाम से ग्रुप हाउसिंग का निर्माण करा रहे हैं। इसके अलावा स्ट्रावेरी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुनील मेहरोत्रा और मनविंदर सिंह छाबड़ा उर्फ प्रिंस छाबड़ा की कालोनी का ग्राम बिहारमान नगला में निर्माण होना है। इन दोनो बिल्डरों ने प्राधिकरण की बकाया धनराशि को अब तक अदा नहीं किया गया हैै। इसे लेकर बीडीए ने इन बिल्डरों की कालोनियों के नक्शे निरस्त कर दिए हैं। निर्माण कार्य पर रोक लगाने के लिए सील करने की कार्रवाई का नोटिस भी दिया गया है। बीडीए अधिकारियों का कहना है कि बिल्डरों ने अगर तीन दिन के अंदर बकाया जमा न किया तो उन पर सुसंगत नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।