फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   developement

बरेली-सितारगंज-काशीपुर हाईवे-बहेड़ी में हथमना के पास शिफ्ट किया जाएगा उत्तमनगर गुरुद्वारा

Tue, 24 Dec 2019 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
developement
हाईवे की चौड़ाई कम होने से एक्सीडेंट का खतरा, एनएचएआई ने डीएम से मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

बरेली। बहेड़ी से होकर निकलए बरेली-सितारगंज-काशीपुर हाईवे पर बने हथमना उत्तमनगर गुरुद्वारा को शिफ्ट करने की तैयारी शुरू हो गई है। इस गुरुद्वारे के पास रोड के मोड़ पर जगह कम होने से यहां एक्सीडेंट जोन भी बन रहा है। रोड का चौड़ीकरण होने से यह गुरुद्वारा सड़क की जद में भी आ रहा है। इस संबंध मेें एनएचएआई के उप महाप्रबंधक तकनीकी ने डीएम नितीश कुमार से गुरुद्वारा को शिफ्ट करने संबंधी सर्वे रिपोर्ट मांगी है।
एनएच-74 पर बरेली से सितारगंज होते हुए काशीपुर तक रोड का चौड़ीकरण होना है। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहेड़ी क्षेत्र से होते हुए किलोमीटर 175 से 252 तक करीब 77 रोड का चौड़ीकरण होना है। इसमें सितारगंज-काशीपुर के बीच बहेड़ी के पास हथमना उत्तमनगर में हाईवे के पास गुरुद्वारा बना हुआ है। यहां रोड का चौड़ीकरण करने के लिए इस गुरुद्वारा की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। बताते हैं कि यहां पर हाईवे की चौड़ाई कम होने से यहां एक्सीडेंट भी होते रहते हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को रोड को चौड़ा करने के लिए गुरुद्वारे को शिफ्ट करना है। इसके लिए एनएचएआई के उप महाप्रबंधक तकनीकी योगेंद्र शर्मा ने डीएम नितीश कुमार को चिट्ठी जारी कर गुरुद्वारे की जमीन गाटा संख्या 137 की सर्वे रिपोर्ट मांगी है। गौरतलब है कि बरेली से सितारगंज तक भी रोड को फोरलेन बनाया जाना है। इसके लिए भी प्रशासन को भूमि का अधिग्रहण करना है। यह हाईवे भारतमाला योजना के तहत तैयार होना है। हालांकि वर्ष 2014-15 में इस हाईवे का स्वीकृत काम भी अब तक पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

इस हाईवे पर गुरुद्वारे को शिफ्ट होना है। इसकी सर्वे रिपोर्ट प्रशासन से तैयार कराकर जल्द ही मुख्यालय भेजी जाएगी, ताकि रोड चौड़ीकरण का काम जल्द पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमित प्रकाश, पीडी, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed