फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   developement

जिला अस्पताल में घूम रहे कुत्ते, बच्चा वार्ड में बेड पर तीमारदार..बच्चा हाथ में

Wed, 04 Dec 2019 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
developement
जिला अस्पताल लाइव
विज्ञापन

बरेली। बुधवार को प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा का जिले में दौरा है। इसे लेकर सोमवार को जिला अस्पताल में साफ-सफाई तो चलती रही लेकिन बदइंतजामी भी दिखी। अमर उजाला की टीम जब जिला अस्पताल पहुंची तो बाहर गेट पर ई-रिक्शा वाले जाम लगाए रहते है। इससेे कई बार एंबुलेंस भी बाहर गेट पर फसी रहती है। वहीं इमरजेंसी व अन्य वार्ड में मरीजों के बेड के पास कुत्ते घूम रहे थे। महिला अस्पताल के आस-पास भी कुत्ते घूम रहे थे। वहीं बच्चा वार्ड में बेड पर तीमारदारों का कब्जा था तो बच्चे हाथों में थे। जबकि पिछली बार निरीक्षण पर प्रभारी मंत्री ने इस पर सख्त नाराजगी जतायी थी।

स्थान: जिला अस्पताल के बाहर
समय: 3:05
जिला अस्पताल गेट के बाहर ई-रिक्शा चालकाें का जमावड़ा लगा रहता है। दीवार के किनारे फुटपाथ पर कपड़े की दुकानें लग जाती है। इससे पूरे दिन गेट पर जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार गेट पर आकर एंबुलेंस फसी रहती है।
विज्ञापन


स्थान: अस्पताल परिसर
समय: 3:30
अस्पताल परिसर में ओपीडी बंद होे जाने के बाद भी दिनभर सफाई कार्य चलता रहा। जनरल वेस्ट भी आज की निगम को जानकारी देकर उठवा दिया गया। इसके अलावा ओपीडी की सफाई और पुराने पर्दों को बदलकर नए पर्दे लगाने का काम चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थान: 3:40
समय: इमरजेंसी
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में करीब 50-60 मरीज हर समय भर्ती रहते हैं। मरीजों के साथ तीमारदार और छोटे बच्चे भी होते हैं। लेकिन यहां वार्ड से लेकर पूरे परिसर में कुत्तों का आतंक रहता है। यह कभी भी मरीजों व तीमारदारों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इन पर अस्पताल प्रशासन का कभी ध्यान नहीं रहता है।


स्थान: बच्चा वार्ड
समय: 4:00
बच्चा वार्ड में बेड पर तीमारदाराें का कब्जा है। बच्चे हाथ में हैं और एक बेड पर दो-दो महिला तीमारदार बैठी हैं। पिछले निरीक्षण में इस मामले पर प्रभारी मंत्री ने सख्त नाराजगी जतायी थी। उन्होंने कहा था कि बच्चा वार्ड पर सिर्फ बच्चा होना चाहिए। आस पास अधिक तीमारदार भीड़ न लगाए। इससे इंफेक्शन फैलने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed