फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Despite winning the match, Bareilly team was out of the competition

Bareilly News: मुकाबले को जीतने के बाद भी प्रतियोगिता से बाहर हुई बरेली की टीम

Fri, 21 Jun 2024 05:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 21 Jun 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Despite winning the match, Bareilly team was out of the competition
22 सी यूथ उत्तरप्रदेश राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप के तीसरे दिन 28 टीमों ने लिया हिस्सा।
बरेली। 22वीं यूथ उत्तर प्रदेश राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को विभिन्न जनपदों की 28 टीमों ने हिस्सा लिया। मानस स्थली स्कूल में चल रही इस प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की बरेली की टीम ने सहारनपुर को 18-08 से हराया। हालांकि, मुकाबला जीतने के बाद भी बरेली की टीम प्रतियोगिता से बाहर हो गई।
विज्ञापन

मानस स्थली स्कूल में चल रही प्रतियोगिता में कानपुर की टीम ने कानपुर देहात को 16-11 स्कोर से परास्त किया। बेहतरीन प्रदर्शन देते हुए उन्नाव ने बलिया को 20-01 से हराया।
विज्ञापन

गौतम बुद्ध नगर ने कौशाम्बी को 49-07 स्कोर से हराकर मैच जीता। आगरा ने पीलीभीत को 48-02 से हराया। गोरखपुर ने मेरठ को 50-41 से पराजित किया।
बालक वर्ग में बनारस ने अलीगढ़ को 18-73 स्कोर से हराया। उन्नाव ने अमरोहा को 21-08 से हराकर जीत हासिल की। हरदोई ने शाहजहांपुर को 26-08 से और बदायूं ने संभल को 14-18 से परास्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलिया ने सहारनपुर को 35-17 से हराकर मैच जीत लिया। बीएचयू ने रामपुर को 30-14 से हराया। मेरठ ने अमरोहा को 50-03 से हराकर विजय प्राप्त की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी ने खिलाडियों को पुरस्कृत किया । इस दौरान विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय रेफरी वैभव सिंह व गाजियाबाद के मंजीत सिंह रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed