फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Despite the fog clearing, the speed of trains is not improving

Bareilly News: कोहरा छंटने के बावजूद ट्रेनों की चाल में नहीं हो पा रहा सुधार

Thu, 15 Jan 2026 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Despite the fog clearing, the speed of trains is not improving
बरेली। मौसम में बदलाव होने के साथ कोहरा कम होने लगा है। दिन में धूप भी खिल रही है, लेकिन कोहरे के कारण बिगड़ी ट्रेनों की चाल अब तक पटरी पर नहीं आ सकी है। हालांकि, बरेली-मुंबई, बरेली-बंगलूरू की उड़ानें इन दिनों समय पर हो रही हैं। बुधवार को उड़ानें निर्धारित समय पर रहीं, लेकिन अप-डाउन 20 से ज्यादा गाड़ियों ने 11 घंटे तक इंतजार कराया।
विज्ञापन

22446 अमृतसर-कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट का बरेली आने का समय सोमवार रात 10:47 बजे है, लेकिन यह गाड़ी बुधवार सुबह 9:10 बजे बरेली पहुंची। 12370 कुंभ एक्सप्रेस और 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस ने पांच-पांच घंटे इंतजार कराया।
विज्ञापन

14649 सरयू-यमुना एक्सप्रेस, 12232 चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट तीन-तीन घंटे और 12331 हिमगिरि एक्सप्रेस, 12357 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस, 15715 गरीब नवाज एक्सप्रेस, 14207 पद्मावत एक्सप्रेस, 13019 बाघ एक्सप्रेस, 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल दो-दो घंटे देरी से आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

14316-15 इंटरसिटी एक्सप्रेस, 12429 एसी सुपरफास्ट, 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस, 14242 नौचंदी एक्सप्रेस, 14205 अयोध्या एक्सप्रेस, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस भी एक-एक घंटे देरी से पहुंचीं। बुधवार को अप-डाउन में गाड़ियों की समयबद्धता महज 15 फीसदी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed