{"_id":"69d17df112ef3819ad05b182","slug":"despite-dragons-century-bareilly-royals-lost-bareilly-news-c-4-bly1053-857422-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ड्रैगन की शतकीय पारी के बाद भी हारी बरेली रॉयल्स की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ड्रैगन की शतकीय पारी के बाद भी हारी बरेली रॉयल्स की टीम
Sun, 05 Apr 2026 02:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
जीपी डे नाइट कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग का शुक्रवार को डोहरा रोड स्थित स्टेडियम में आगाज हुआ। उद्घाटन के बाद लीग के पहले रात्रि मुकाबले में तैयबा गारमेंट्स ने बरेली रॉयल्स को चार विकेटों से पराजित किया। इसमें विक्की खान की नाबाद 59 रनों की पारी से तैयबा गारमेंट्स ने 19.3 ओवरों में लक्ष्य को पूरा कर जीत हासिल की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बरेली रॉयल्स की टीम ने निर्धारित ओवरों में तीन विकेट खोकर 179 रन बनाए। टीम के बल्लेबाज ड्रैगन ने नाबाद 127 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। तैयबा गारमेंट्स की ओर से गेंदबाजी में शारोज बेग और मो. इमरान ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तैयबा गारमेंट्स की टीम ने 19.3 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। विक्की खान ने नाबाद 59 रनों की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई, जबकि कादिर खान ने 28 रन बनाकर अहम योगदान दिया। बरेली रॉयल्स की ओर से गेंदबाजी में नमित भारद्वाज ने दो विकेट लेकर अच्छा प्रदर्शन किया। तैयबा गारमेंट्स की जीत के साथ टूर्नामेंट में उनकी शानदार शुरुआत हुई। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार विक्की खान को दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत बरेली की अध्यक्ष रश्मि पटेल व रेनू पटेल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत ट्रॉफी के अनावरण के साथ हुई।