फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Design approved for only 148 plots in Residency Garden; the rest will undergo scrutiny.

Bareilly News: रेजीडेंसी गार्डन के 148 भूखंडों का ही डिजाइन पास, बाकी की होगी जांच

Tue, 29 Sep 2026 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Design approved for only 148 plots in Residency Garden; the rest will undergo scrutiny.
बरेली। शहर की पॉश कॉलोनियों में शुमार रेजीडेंसी गार्डन का नया मामला सामने आया है। यहां के 148 भूखंडों के टाइप डिजाइन ही बरेली विकास प्राधिकरण से पास हैं। नगर सीलिंग के नाम पर दर्ज भूमि पर भी आबादी बसा दी गई है। अब बीडीए व जिला प्रशासन इसकी जांच करेंगे। इसके बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एलायंस बिल्डर की तरफ से चार जनवरी 2011 को सदर तहसील के ग्राम ब्रहमपुरा को रेजीडेंसी गार्डन के नाम से कॉलोनी के रूप में स्वीकृत दिलाई। इसके लिए उनकी ओर से बीडीए में आवेदन किया गया था। इसको 36 हजार वर्गमीटर में बसाया गया है। यहां बीडीए से 148 भूखंडों का ले-आउट तैयार करके टाइप डिजाइन पास कराया गया है।
विज्ञापन

आईजीआरएस पर आई शिकायत के जवाब में सदर तहसीलदार की तरफ से बताया गया है कि रेजीडेंसी गार्डन में 0.070 हेक्टेयर भूमि नगर सीलिंग के नाम से दर्ज है। यहां पर तालाब के नाम पर कोई भूमि अंकित नहीं है। इन गाटाें पर आबादी बसी हुई है। वर्तमान में करीब 200 लोग भवन बनाकर रह रहे हैं। अब बीडीए की तरफ से जांच कराई जाएगी कि कितने लोगों ने बगैर नक्शा पास कराए अतिरिक्त भवन बनाए हैं। इससे कॉलोनी का कितना क्षेत्र बढ़ गया है। साथ ही प्रशासन की तरफ से नगर सीलिंग की जांच कराई जाएगी कि उस पर बगैर अनुमति के आबादी कैसे बस गई। अनुमति के बिना कॉलोनी के विस्तार को लेकर बिल्डर व बगैर नक्शों के मकान बनाने वाले भवन स्वामियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बरेली विकास प्राधिकरण की तरफ से रेजीडेंसी गार्डन के 148 भूखंडों का ले-आउट के साथ टाइप डिजाइन पास है। इसके अतिरिक्त बिल्डर ने कॉलोनी का कितना विस्तार किया व बगैर नक्शे के कितने भवन बनें, इसकी जांच की जाएगी। दोषियों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। - अजीत सिंह, विशेष कार्याधिकारी, बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed