फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deputy project manager removed on slow pace of Qutubkhana bridge construction

Bareilly News: कुतुबखाना पुल निर्माण की धीमी गति पर हटाए उप परियोजना प्रबंधक

Sun, 04 Jun 2023 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Deputy project manager removed on slow pace of Qutubkhana bridge construction
बरेली। कुतुबखाना पुल निर्माण की धीमी गति पर सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक बीके सेन को यहां से हटा दिया गया है। शनिवार को उनका तबादला लखनऊ मुख्यालय कर दिया गया। वहां उन्हें नियोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके स्थान पर अरुण गुप्ता को उप परियोजना प्रबंधक के तौर पर बरेली भेजा गया है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण कर लिया।
विज्ञापन

विभागीय और प्रशासनिक सूत्र बताते हैं कि बीते दिनों कमिश्नर और डीएम ने कुतुबखाना पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तो धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद कार्यदायी संस्था पर तीन बार में 36.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। उप परियोजना प्रबंधक को चेतावनी भी दी गई। पुल निर्माण का कार्य मार्च 2023 में पूरा होना था। मगर तब तक सिर्फ 30 फीसदी कार्य ही पूरा हो सका। इस पर इसके निर्माण की समय सीमा जून तक बढ़ाई गई। अभी भी काम सिर्फ 40 फीसदी ही पूरा हो सका। इस वजह से एक बार फिर इसकी डेडलाइन बढ़ाकर अक्तूबर 2023 तक कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed