फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deputy CM warned after seeing refilling slip missing on fire fighting cylinder

Bareilly News: अग्निशमन सिलिंडर पर रिफिलिंग स्लिप गायब देख डिप्टी सीएम ने चेताया

Fri, 09 Jan 2026 03:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM warned after seeing refilling slip missing on fire fighting cylinder
सफाई, दवा आपूर्ति, स्टोर रूम, कोल्ड चेन व्यवस्था मिली दुरुस्त
विज्ञापन


बरेली। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बृहस्पतिवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीर बहोड़ा का निरीक्षण किया। बरामदे में लगे अग्निशमन सिलिंडर पर रिफिलिंग स्लिप गायब देखा तो चिकित्साधिकारी को तत्काल स्लिप लगवाने की हिदायत दी।
डिप्टी सीएम को दोपहर 12.30 बजे निरीक्षण के लिए पहुंचना था, लेकिन सुबह घने कोहरे की वजह से लखनऊ एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर ने एक घंटे देरी से उड़ान भरी। इधर, यूपीएचसी पर सुबह नौ बजे से ही स्वास्थ्य विभाग की टीम व्यवस्था में जुटी रही। अपराह्न सवा दो बजे डिप्टी सीएम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। चिकित्साधिकारी कक्ष में पहुंचकर उपस्थिति और ओपीडी रजिस्टर देखा। फिर स्टोर पहुंचकर दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। इसके बाद कोल्ड चेन रूम में वैक्सीन आपूर्ति, वितरण और टीकाकरण के बारे में पूछताछ की। फिर अग्निशमन सिलिंडरों की पड़ताल की। छत पर रखे निष्प्रयोज्य सामानों के निस्तारण की बात कही। बेहतर व्यवस्था के लिए सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. लईक अहमद अंसारी, यूपीएचसी के नोडल डॉ. अजमेर सिंह, डाॅ. विधि सिंह को सराहा। ब्यूरो
विज्ञापन

दिवंगत विधायक के परिजनों को बंधाया ढांढस

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अपराह्न तीन बजे दिवंगत विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल के शक्तिनगर स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक संतृप्त परिजनों से भेंट कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। करीब 15 मिनट आवास पर ठहरकर फिर बरेली एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। इस दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी भूपेंद्र सिंह चौधरी, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा व अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed