फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deputy CM Minister Brijesh Pathak address election lessons to BJP corporators in Bareilly

Bareilly: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भाजपा पार्षदों को पढ़ाया चुनावी पाठ, कहा- घर घर जाकर करना होगा संपर्क

Tue, 05 Sep 2023 06:09 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Sep 2023 06:09 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्षदों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। एक-एक गली में जाकर संपर्क करना होगा। 

विज्ञापन
Deputy CM Minister Brijesh Pathak address election lessons to BJP corporators in Bareilly
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, मेयर व भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताएगी। महानगरों में भाजपा के पार्षदों की बड़ी भूमिका होगी। इसको लेकर बरेली में भाजपा का दो दिवसीय पार्षद प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम हुआ। समापन सत्र में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने नगर निगम क्षेत्र में पार्षदों की भूमिका, उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले पार्षद ही महापौर का चुनाव करते थे, अब पार्षदों के साथ-साथ महापौर का चुनाव भी जनता करती है। समापन सत्र में भाजपा बृज क्षेत्र के अलीगढ़, शाहजहांपुर एवं बरेली महानगर के पार्षद शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निगम को एक मॉडल के रूप में विकसित करना है। पार्षद एक ऐसी कड़ी है, जिनका जनता से सीधा संवाद होता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'सनातन सभी का धर्म': उदयनिधि स्टालिन पर यूपी के मंत्री ने कहा- कुछ लोगों के बोलने से कोई फर्क नहीं पड़ता

विज्ञापन
विज्ञापन

एक-एक गली में जाकर करना होगा संपर्क 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 के चुनाव में पार्षदों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। एक-एक गली में जाकर संपर्क करना होगा। केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच में जाकर उन्हें बताना होगा। इससे पूर्व भाजपा के प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान ने केंद्र सरकार की गरीब एवं नगरीय कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। 

बरेली के स्पर्श लॉन में सोमवार से दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने पार्षदों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा था कि कार्यकर्ताओं को 24 घंटे संगठन की चिंता करनी चाहिए। पार्षदों में सहजता, उपलब्धता और सादगी होनी चाहिए। खुद के प्रति कठोर और दूसरों के प्रति नरम रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed