फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Minister Swatantradev Singh reacted to Udhayanidhi Stalin remark over sanatan dharma

'सनातन सभी का धर्म': उदयनिधि स्टालिन पर यूपी के मंत्री ने कहा- कुछ लोगों के बोलने से कोई फर्क नहीं पड़ता

Tue, 05 Sep 2023 03:52 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Sep 2023 03:52 PM IST
सार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि की ओर से सनातन धर्म को लेकर की गई टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों से कोई असर नहीं पड़ता। जनता ऐसे बयानों को पहले भी कई बार खारिज कर चुकी है।

विज्ञापन
Minister Swatantradev Singh reacted to Udhayanidhi Stalin remark over sanatan dharma
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन के बयान पर विवाद मचा हुआ है। उन्होंने सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया है, जिसकी कड़ी अलोचना हो रही है। योगी सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि सनातन सभी का धर्म है। लोग क्या बोलते हैं, उनके बोलने से कुछ होने वाला नहीं है। आज राष्ट्र तेज गति से आगे बढ़ रहा है। दुनिया में सनातन धर्म का सम्मान हो रहा है।

विज्ञापन


सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह सोमवार को बरेली पहुंचे थे। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के कल्याण और सभी धर्मों के सम्मान के लिए है। सभी खुशहाली और शांति से रहें, यही सनातन है। सतानत धर्म शांति और समृद्धि के मार्ग पर ले जाने का संदेश देता है। दलित, वंचित वर्ग को उठाने का काम करता है। सनातन सभी का धर्म है। कुछ लोग क्या बोलते, उससे कुछ होने वाला नहीं है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: धीरेंद्र शास्त्री को मारने की धमकी देने के आरोपी अनस को मिली जमानत; सोशल मीडिया पर लिखा था ये मैसेज
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दुनिया में सनातन धर्म का सम्मान 

स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि भारत की नीति और विचारधारा कोई खत्म नहीं कर सकता। आज राष्ट्र तेज गति से आगे बढ़ रहा है। दुनिया में सनातन धर्म का सम्मान हो रहा है। उन्होंने विपक्ष के गठबंधन को भी निशाने पर लिया। कहा कि इंडिया गठबंधन से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जनता ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। हमारी सरकार में हर वर्ग का विकास हुआ है। 

सपा मुखिया अखिलेश यादव आए दिन कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हैं? इस पर स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि 2017 पहले बहन-बेटियों का दिन में भी सुरक्षित निकल पाना मुश्किल होता था। अब बताने की जरूरत नहीं है। हालात बदल चुके हैं। सभी जानते हैं कि योगी राज में कानून-व्यवस्था बेहतर है। बेटियां रात में भी घर से सुरक्षित निकल सकती है। हर घर को रसोई गैस मिल चुकी है। राशन मिल रहा है। बिजली-पानी भी मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed