फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya targeted the Samajwadi Party

बरेली: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- 2027 में सपा की साइकिल पंचर कर सैफई भेजने का काम करें

Tue, 03 Nov 2026 03:26 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 03 Nov 2026 03:26 PM IST
सार

बरेली में भाजपा की ओर से मंगलवार को लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाली गई। इसमें शामिल होने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya targeted the Samajwadi Party
कार में सवार केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जयंत्र चौधरी व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भाजपा की ओर से मंगलवार को आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में पार्टी के दिग्गज नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में हर बूथ पर कमल खिलाने का आह्वान किया।

विज्ञापन


केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2027 में कांग्रेस का कोई अता-पता नहीं है, लेकिन कांग्रेस की बैसाखी बनी सपा की साइकिल को पंचर करके सैफई भेजने का काम करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी और माफियाराज को दोबारा नहीं लौटने देना है। उन्होंने विपक्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का तख्तापलट करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं से सवाल किया कि क्या वे ऐसा होने देंगे? इस पर कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में जवाब दिया-नहीं। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता कांग्रेस और सपा का ही तख्तापलट कर देगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली में भाजपा की पदयात्रा: राहुल गांधी पर बरसे जेपी नड्डा, कहा- घुसपैठियों को हटाया जा रहा तो चिल्ला रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पर साधा निशाना 
विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र, संविधान और जनता के जनादेश पर भरोसा करती है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने सरदार पटेल के बजाय जवाहरलाल नेहरू के प्रधानमंत्री बनने और इंदिरा गांधी के चुनाव को लेकर पुराने राजनीतिक घटनाक्रमों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद देश में आपातकाल लगाया गया था। 

Trending Videos

उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस को वोट चोर और समाजवादी पार्टी पर बूथ कब्जाने का आरोप लगाया। पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस पर भी निशाना साधा। अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 2027 के चुनाव में सभी मतभेद भुलाकर प्रत्येक बूथ पर कमल खिलाने के लिए जुट जाएं। जहां एनडीए के सहयोगी दलों के प्रत्याशी हों, वहां उन्हें जिताने का काम करें।

जेपी नड्डा और जयंत चौधरी भी रहे मौजूद 
इससे पहले उन्होंने ब्रज क्षेत्र की पदयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और विशिष्ट अतिथि केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी का स्वागत-अभिनंदन किया। मंच पर क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी, क्षेत्रीय प्रभारी गीता शाक्य, मंत्री सुरेश खन्ना, धर्मपाल सिंह, डॉ. अरुण कुमार, महापौर डॉ. उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि सिंह, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य श्रुति गंगवार समेत पार्टी के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed