{"_id":"6257fc0ce321a33a590dc0d9","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-maurya-said-that-if-possession-of-mafia-is-empty-then-some-are-having-pain-in-their-stomach","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम केशव बोले: खाली हो रहे हैं कब्जे तो कुछ लोगों के पेट में हो रहा दर्द, बख्शे नहीं जाएंगे गुंडे-माफिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम केशव बोले: खाली हो रहे हैं कब्जे तो कुछ लोगों के पेट में हो रहा दर्द, बख्शे नहीं जाएंगे गुंडे-माफिया
Thu, 14 Apr 2022 04:21 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 14 Apr 2022 04:21 PM IST
सार
बरेली स्थित आईएमए ऑडिटोरियम में डिप्टी सीएम ने विचार गोष्ठी को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम बाबा साहब आंबेडकर के बनाए संविधान पर चल रहे हैं। सपा विधायक शहजिल इस्लाम का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। कहा कि कुछ गुंडों-माफियाओं ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। हमारी सरकार उन पर कार्रवाई कर रही है तो कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है।
विज्ञापन
बरेली में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में गुरुवार को उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कुछ गुंडों-माफियाओं ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। हमारी सरकार उन पर कार्रवाई कर रही है तो कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। अवैध कब्जा करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। आगे भी कार्रवाई होती रहेगी।
विज्ञापन
बरेली स्थित आईएमए ऑडिटोरियम में डिप्टी सीएम विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम बाबा साहब आंबेडकर के बनाए संविधान पर चल रहे हैं। नियमानुसार सब काम हो रहा है। सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान बलिया में पत्रकारों की गिरफ्तारी पर कहा कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने विकास भवन में विभागीय समीक्षा बैठक की। जहां उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शासन की मंशा के अनुरूप कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन