बरेली उदय उत्कृष्टता सम्मान 2023: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- आज हर तरफ यूपी की चर्चा, तेजी से हो रहा विकास
होटल रमाडा में अमर उजाला 'बरेली उदय उत्कृष्टता सम्मान समारोह' में सामाजिक और औद्योगिक समेत विभिन्न क्षेत्रों में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाली शख्सियतों को मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सम्मानित किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज हर तरफ उत्तर प्रदेश की चर्चाएं हैं।
विस्तार
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखीय योगदान करने वाली हस्तियों को बरेली उदय उत्कृष्टता सम्मान-2023 से सम्मानित किया। बरेली के सिविल लाइंस स्थित होटल रमाडा में रविवार को आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि 2017 के पहले के उत्तर प्रदेश का क्या हाल था? किसी से छुपा नहीं है। बरेली हो या प्रदेश का कोई जिला कोई शहर हो कुछ माफिया और लुटेरे सड़कों पर घूमते थे। बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं।
'पुलिस का इकबाल कायम हुआ'
उन्होंने कहा कि व्यवसायी वर्ग दिनभर की बिक्री को घर ले जाने के लिए चिंतित रहता था। दोपहर बिक्री का पैसा घर या बैंक में जमा करता था लेकिन हमारी सरकार ने 2017 के बाद परिवर्तन किया। खाकी वर्दी का इकबाल कायम हुआ। अपराधियों में पुलिस का भय है।