{"_id":"651e9fb49db477976d0a6f47","slug":"deputy-cm-brajesh-pathak-inaugurated-cancer-institute-in-rohilkhand-medical-college-bareilly-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दिए निर्देश, मरीजों को मिले उचित उपचार, बाहर की दवाई न लिखें डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने दिए निर्देश, मरीजों को मिले उचित उपचार, बाहर की दवाई न लिखें डॉक्टर
Thu, 05 Oct 2023 05:23 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 05 Oct 2023 05:23 PM IST
सार
बृहस्पतिवार को बरेली पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बैठक की। उन्होंने बुखार, डेंगू व मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की। विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बृहस्पतिवार को बरेली पहुंचे। यहां उन्होंने पीलीभीत रोड स्थित बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज कैंपस में कैंसर इंस्टीट्यूट का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित मेगा सर्जिकल कैंप का जायजा लिया।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने सभागार में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बुखार, डेंगू व मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की। विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सरकारी अस्पताल में आने वाले मरीजों को उचित उपचार दिया जाए। जरूरत पड़ने पर भर्ती करें। किसी भी मरीज को बाहर की दवाई न लिखी जाए। मरीजों को शासकीय तौर पर दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन