{"_id":"57e980c94f1c1b0b705742eb","slug":"deputy-chairman-of-bda-has-written-26-books-surendra","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 पुस्तकें लिख चुके हैं बीडीए उपाध्यक्ष डा. सुरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 पुस्तकें लिख चुके हैं बीडीए उपाध्यक्ष डा. सुरेंद्र
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Tue, 27 Sep 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
बीडीए उपाध्यक्ष्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीए उपाध्यक्ष की कुर्सी पर इस बार एक साहित्यकार आए हैं। नए वीसी डा. सुरेंद्र कुमार आईएएस अफसर के साथ नामचीन रचनाकारों में शुमार हैं। अब तक वह 26 पुस्तकें लिख चुके हैं। राज्य सरकार उनको डा. बीरबल साहनी और अमृतलाल नागर पुरस्कार से सम्मानित कर चुकी है। आध्यात्म और ज्योतिष में रुचि रखने वाले डा. सुरेंद्र कुमार नौकरी के बाद बचे खाली समय में अब भी ज्योतिष और आयुर्वेद जैसे विषयों के लेखन में व्यस्त रहते हैं।
जिला भदोही की तहसील ज्ञानपुर के थाना गोपीगंज के मूल निवासी डा. सुरेंद्र कुमार को 2013 में आईएस कैडर मिला। वह एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, एडीएम, सीडीओ, और जिलाधिकारी के पदों पर रह चुके हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से 1979 में संस्कृत से एमए और पीएचडी की डिग्री हासिल करने वाले डा. सुरेंद्र कुमार की नई पुस्तक ‘न्यायाधिपति ग्रह शनि एक समग्र विवेचन’ का 20 दिन पहले इलाहाबाद में जस्टिस सुमित कुमार ने विमोचन किया था। 2015 में ‘योग और आध्यात्म’ विषय पर राज्य सरकार उनको 51 हजार रुपये के अमृतलाल नागर पुरस्कार से सम्मानित कर चुकी है। इससे पहले 2006 में आयुर्वेद पर ‘अमृत जीवन’ पुस्तक लिखने पर 25 हजार का डा. बीरबल साहनी पुरस्कार भी मिल चुका है। डा. कुमार ने इनके अलावा अमेरिका की प्रशैक्षणिक यात्रा एक संस्मरण, अरिष्ठ योग विमर्श, उत्तर खोजते प्रश्न, वास्तु शब्दारणव समेत 26 पुस्तकें लिखी हैं।