फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   deprarture of polling parties

पुलिस लाइन से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

Thu, 15 Apr 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
deprarture of polling parties
बरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बुधवार सुबह से शाम तक पोलिंग पार्टियां पुलिस लाइन से रवाना होकर अपने बूथों के लिए जाती रहीं। मगर इस दौरान तमाम लोग कोविड से बचाव के लिए न तो सामाजिक दूरी का पालन करते दिखे और न ही मास्क लगाए थे।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में बरेली, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर, मुरादाबाद और बिजनौर के करीब 16 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें करीब पांच हजार होमगार्ड भी शामिल हैं। मतदान स्थलों तक उन्हें पहुंचाने के लिए करीब दो हजार बस, जीप, कार, मैजिक आदि वाहनों की व्यवस्था की गई थी। मंगलवार को चुनाव ब्रीफिंग के बाद बुधवार सुबह सात बजे से पुलिस लाइन से मतदान स्थलों के लिए इनकी रवानगी शुरू की गई, जो शाम तक जारी रही। मगर इस दौरान कहीं भी कोविड गाइडलाइन का पालन होता नजर नहीं आया। तमाम पुलिसकर्मी अफसरों की हिदायत के बावजूद बिना मास्क लगाए घूम रहे थे और सामाजिक दूरी का तो कहीं भी पालन नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed